लव टूडे
हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘लवयापा’ एक तमिल फिल्म ‘लव टूडे(2022)’ का रीमेक थी। इस तमिल फिल्म में सत्यराज ने लड़की के पिता का रोल किया। फिल्म में सत्यराज का किरदार, हीरो और हीरोइन के सामने शर्त रखता है कि दोनों की शादी तब होगी, जब वे एक-दूसरे का फोन एक्सचेंज करेंगे और कुछ दिन अपने पास रखेंगे। इस फिल्म को प्रदीप रंगनाथन ने निर्देशित किया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
कनेक्ट
साल 2022 में तमिल फिल्म ‘कनेक्ट’ में सत्यराज ने नयनतारा और अनुपम खेर के साथ अभिनय किया। यह एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म थी। फिल्म के निर्देशक अश्विन सरवरन थे। इस फिल्म की कहानी सत्यराज और नयनतारा के किरदारों के ईद-गिर्द ही घूमती है।
पेरियार
साल 2007 में समाज सुधारक पेरियार की भूमिका सत्यराज ने फिल्म ‘पेरियार’ में निभाई थी। उस वक्त इस फिल्म को तमिलनाडु सरकार के सहयोग से बना गया था। सत्यराज ने पेरियार के जीवन के संघर्ष और चुनौतियों को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाया। वह इस किरदार में पूरी तरह से रच-बस गए थे। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने सत्यराज के उम्दा अभिनय को फिल्म में सराहा था।