फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soni-Alia: सोनी राजदान ने किया खुलासा, आलिया भट्ट के पास नहीं थे खिलौने, एक कमरे के फ्लैट में रहता था परिवार

Mon, 13 May 2024 04:36 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी ने बताया कि आलिया और शाहीन की परवरिश के समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। दोनों पति-पत्नी युवा थे और संघर्ष कर रहे थे। 
विज्ञापन
आलिया, सोनी और शाहीन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonirazdan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनी राजदान अपनी बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट को खूब प्यार करती है। अक्सर कई खास मौकों पर वह अपनी लाड़लियों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। मां-बेटियों के इस रिश्ते पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में, सोनी राजदान ने आलिया और शाहीन के बचपन को लेकर बातचीत की है। इस बातचीत में कई अनसुने किस्से सुनने को मिले।

विज्ञापन


बेटियों को पालने में आई मुश्किलें
सोनी राजदान ने हाल ही में, आलिया के साथ 'द नॉड मैग' के लिए बातचीत की। सोनी ने बताया कि माता-पिता बनने के बाद उन्हें और महेश भट्ट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनका परिवार एक कमरे के छोटे से फ्लैट में रहा करता था। महेश भट्ट अपनी फिल्मों के काम में व्यस्त रहते थे। सोनी ने बताया कि जब शाहीन पैदा हुई थी तो महेश भट्ट महज तीन हफ्ते बाद ही काम पर चले गए थे। इससे सोनी को लगता था कि वो आलिया और शाहीन की सिंगल मदर है।

Kannappa: कान फिल्म फेस्टिवल में इस दिन लॉन्च होगा 'कन्नप्पा' का टीजर, विष्णु ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन


सोनी और महेश के पास नहीं थे ज्यादा पैसे
सोनी ने बताया कि आलिया और शाहीन की परवरिश के समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। दोनों पति-पत्नी युवा थे और संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने याद करते हुए बताया कि आलिया भट्ट के पास खेलने का कमरा तक नहीं था। इतने अभाव के बावजूद उन्होंने बच्चों को लाड़-प्यार से बड़ा किया।
विज्ञापन


War 2: जूनियर एनटीआर ने पूरी की 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, इस दिन होगा किरदार का खुलासा

आज राहा के पास बहुत कुछ है
आलिया की मां ने आगे की बातचीत में राहा कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि आज उस बच्ची के पास बहुत कुछ है। आलिया इस स्थिति में हैं कि वो अपनी बेटी के लिए सबसे अच्छी चीजें उपलब्ध करा सकती हैं। चाहे बेहतर स्वास्थ्य देखभाल हो, बेहतर नर्स हो या फिर सबसे बढ़िया खिलौने। उन्होंने कहा कि हर मां-बाप की उम्मीद होती है कि वो अपने बच्चे की बेहतर परवरिश करें। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म साल 2022 में हुआ था।

Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में पहली भारतीय फिल्म थी 'नीचा नगर', ज्यूरी में ये अभिनेत्रियां दिखा चुकी हैं दमखम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें