फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masaba Gupta Baby Shower: मसाबा गुप्ता के बेबी शावर में जुटे सितारे, होने वाली नानी के चेहरे पर दिखी अलग खुशी

Mon, 26 Aug 2024 07:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने मसाबा के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।
विज्ञापन
मसाबा गुप्ता की बेबी शावर पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नीना गुप्ता नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता गर्भवती हैं। मसाबा और पति सत्यदीप मिश्रा अपनी संतान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। रविवार शाम मसाबा ने बेबी शावर पार्टी रखी। इसमें नीना गुप्ता के अलावा फिल्म जगत की अन्य कई हस्तियां नजर आईं। सोनम कपूर अपनी बहन रिया के साथ पहुंचीं तो वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी नजर आईं।

विज्ञापन

Political Series: 'रक्तांचल' से लेकर 'तांडव' तक, राजनीति की दुनिया का सच बयां करती हैं ये वेब सीरीज

Trending Videos

मसाबा गुप्ता की बेबी शावर पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनी राजदान ने शेयर कीं तस्वीरें
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने मसाबा के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। सोनी राजदान ने लिखा है, 'जब आप दुनिया के सबसे प्यारे लोगों के साथ होते हैं तो किसी फिल्टर की जरूरत नहीं होती'। उन्होंने आगे लिखा, 'मसाबा और सत्यदीप माता-पिता बनने जा रहे हैं, उन्हें अपनी इस खूबसूरत यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाएं'।

सोनम कपूर-रिया कपूर-मसाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता ने लूटी लाइमलाइट
इनके अलावा सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी शावर पार्टी से तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनम और रिया को मसाबा के साथ देखा जा सकता है। कपूर सिस्टर्स मसाबा पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। मसाबा ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, होने वाली नानी और मसाबा की मां एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी अपने खूबसूरत अंदाज से लाइमलाइट लूटती नजर आईं।
विज्ञापन

मसाबा गुप्ता की बेबी शावर पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
मसाबा ने बीते वर्ष की थी शादी
तस्वीरें सामने आते ही फैंस मसाबा को जिंदगी का नया अध्याय करने से पहले खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं, पार्टी में शामिल हुए सितारों की भी तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि मसाबा और सत्यदीप ने बीते वर्ष शादी रचाई। अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। मसाबा, नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।
Sooraj Barjatya: मैंने प्यार किया नहीं चलती तो राजश्री की आखिरी फिल्म होती, रीडर्स डाइजेस्ट से मिला क्लाइमेक्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें