फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम की फोटो वायरल, शादी की रस्में निभाते नजर आया कपल

Tue, 25 Jun 2024 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हो चुकी है। इसके बाद से ही दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सोनक्षी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने माता-पिता के साथ रस्में निभाते हुए सामने आई हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी कर ली है। अब उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। 23 जून को सोनाक्षी हमेशा के लिए जहीर की हो चुकी हैं। उनकी शादी सिंपल हुई लेकिन रिसेप्शन काफी शानदार रहा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सोनाक्षी और जहीर की शादी की कई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। अब उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जहीर और सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम के साथ रस्में निभाती नजर आ रही हैं
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने निभाई शादी की रस्म
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के दिन की एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें वे एक पारंपरिक रस्म में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर एक सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और दुल्हन के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा उनके सामने बैठे नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोटो खास कन्यादान की रस्म के दौरान की है। इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि सोनाक्षी का हाथ जहीर के हाथ में है और उनके माता-पिता ने उनका हाथ थाम हुआ है। इस फोटो पर एक फैन ने लिखा, "अब तक की सबसे प्यारी रस्म"
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी और रिसेप्शन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी उनके परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में उनके घर पर हुई। शादी के दौरान सिर्फ घर के ही खास लोग नजर आए। इस खास दिन पर सोनाक्षी ने एक शानदार क्रीम साड़ी पहनी थी, जबकि जहीर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था। अपनी पंजीकृत शादी के तुरंत बाद, नवविवाहित जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की और अपने फॉलोअर्स के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। कैप्शन में, उन्होंने डेटिंग से लेकर शादी तक के अपने सफर के बारे में लिखा, "इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को महसूस किया और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों के मार्गदर्शन से यहां तक पहुंचाया है, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से, अब हम पति-पत्नी हैं। एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए। सोनाक्षी और जहीर। 23.06.2024।" इसके बाद सोनाक्षी-जहीर ने अपने सभी रिश्तेदारों, दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए खास रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया।
विज्ञापन



सिविल मैरिज के बाद सोनाक्षी और जहीर का शानदान वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें सलमान खान, तब्बू, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, काजोल, राजकुमार राव, संजय लीला भंसाली समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। सोनाक्षी और जहीर ने रिसेप्शन के दौरान खूब डांस किया, मेहमानों से मिले और अपने नाम के पहले अक्षर वाला एक बड़ा केक भी काटा। रिसेप्शन पार्टी के बाद सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा, "क्या दिन था, प्यार, हंसी, साथ, उत्साह, गर्मजोशी, हमारे हर दोस्त, परिवार और टीम से समर्थन... ऐसा लगा जैसे ब्रह्मांड दो प्यार करने वाले लोगों के लिए एक साथ आया और उन्हें वही दिया जिसकी उन्होंने हमेशा उम्मीद, कामना और प्रार्थना की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें