वित्तीय साझेदार रही हैं दोनों कंपनी
स्काईडांस का 15 वर्षों का इतिहास है। वह मिशन: इम्पॉसिबल, ट्रांसफॉर्मर्स और टॉप गन सहित कई चर्चित फ्रेंचाइजी में पैरामाउंट के साथ साझेदार के रूप में जुड़ी रही है। स्काईडांस और पैरामाउंट ग्लोबल कई चर्चित फिल्मी प्रोजेक्ट में वित्तीय साझेदार रही हैं। लेकिन, अब इस अधिग्रहण के बाद पैरामाउंट ग्लोबल, स्काईडांस में मर्ज हो जाएगी। पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन को 'पैरामाउंट' के नाम से भी जाना जाता है। यह अमेरिकी की फिल्म और टेलीविजन उत्पादन और वितरण कंपनी है। यह दुनिया का छठा सबसे पुराना फिल्म स्टूडियो है।
Kamal Haasan: के बालाचंदर की जयंती पर कमल हासन ने किया उन्हें याद, वीडियो जारी कर गुरु के लिए कही यह बात
लाल सिंह चड्ढा से है कनेक्शन!
पैरामाउंट ग्लोबल का आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से भी कनेक्शन है। दरअसल, 'लाल सिंह चड्ढा' जिस अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' पर बनी है, उस फिल्म को पैरामाउंट ने ही बनाया है। पैरामाउंट के स्काईडांस में विलय की घोषणा के बाद पैरामाउंट का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। डेविड एलिसन की योजना मुनाफे में सुधार, रचनात्मकता में स्थिरता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। साथ ही तेजी से बढ़ते ओटीटी डिजिटल प्लेटफार्मों में और ज्यााद निवेश पर फोकस करना भी है।
Udit Narayan: संगीत के बाद हल्दी समारोह में दिखा उदित की आवाज का जादू, शाहरुख की फिल्म का गाना गाकर बांधा समां
2025 तक पूरी होगी डील
फरवरी के महीने में पैरामाउंट ने दुनियाभर में करीब 800 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की। यह छटनी कंपनी ने अपने नेटवर्क और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पैरामाउंट+ पर सुपर बाउल LVIII के दौरान रिकॉर्ड दर्शकों के बावजूद की गई। पिछले साल के आखिर में पैरामाउंट ने अधिग्रहण का लक्ष्य बनाया था, इसके कुछ समय बाद ही छंटनी की गई। कंपनी ने वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी के सीईओ डेविड जस्लाव, निर्माता बायरन एलन और निजी इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ कंपनी के विलय पर चर्चा की थी। हालांकि, अब इसका विलय स्काईडांस के साथ हुआ है। दोनों कंपनियों की बीच हुई विलय की डील 2025 तक पूरी होगी।
Gladiator II: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ग्लेडिएटर 2', बॉक्स ऑफिस पर विकेड के साथ होगी सीधी टक्कर