फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silk: 'सिल्क: स्पाइडर सोसाइटी' सीरीज को लगा बड़ा झटका, अब अमेजॉन पर नहीं होगी प्रसारित

Fri, 17 May 2024 10:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महिला सुपरहीरो किरदार 'सिल्क' पर आधारित सीरीज पिछले कई सालों से कहानी के पन्नों से निकलकर हकीकत में तब्दील होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
सिल्क: स्पाइडर सोसाइटी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते अमेजॉन ने मार्वल कॉमिक पर आधारित 'नॉयर' को हरी झंडी देने का एलान किया था। मार्वल कॉमिक्स पर आधारित इस फिल्म में निकोलस केज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'नॉयर', लाइव एक्शन स्पाइडर-मेन यूनिवर्स सीरीज की दूसरी कड़ी होगी, जिसे एमजीएम और प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा, जबकि इस दौरान 'सिल्क: स्पाइडर सोसाइटी' को लाने के बारे में कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


क्यों आगे नहीं बढ़ाई जा रही सीरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'सिल्क: स्पाइडर सोसाइटी' सीरीज पर पिछले पांच सालों से काम चल रहा था और दो सालों से इसे हरी झंडी भी दे दी गई थी, लेकिन अब यह आगे नहीं बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इस पर आगे ना बढ़ने की कई वजह हैं, जिनमें सबसे प्रमुख वजह इस शो के निर्माण इतिहास से जुड़ी कई मुश्किलें हैं। हॉरर ड्रामा सीरीज 'द वॉकिंग डेड' की लेखिका एंजेला कांग का समझौता अब अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो के साथ हो गया है। वह जल्द ही कई दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। सोनी पिक्चर्स के पास स्पाइडर-मेन एंड कंपनी के 900 से ज्यादा किरदार हैं और इन सभी पर आधारित लाइव एक्शन सीरीज को लाने में अमेजॉन ही काम करेगी। इसके साथ ही मार्वल के किरदार अपनी जगह पर रहेंगे। डैन स्लॉट और हम्बर्टो के बनाए गए किरदार सिल्क के अधिकार अब सोनी पिक्चर्स टेलीविजन के पास आ गए हैं, जो कि अब सीरीज के लिए दूसरे खरीदरों को देख रही है।   
     
'सिल्क'
साल 2019 में सोनी पिक्चर्स टेलिविजन ने लॉरेन मून को कॉमिक पर आधारित एक टीवी सीरीज लिखने के लिए नियुक्त किया था। इसमें एक कोरियाई-अमेरिकी महिला सिंडी मून का किरदार है। सिंडी को भी उसी मकड़ी ने काटा था, जिसने पीटर पार्कर को काटा था। कहानी में जेल में बंद सिंडी से किसी तरह इससे निकलकर भाग जाती है और अपने खोए हुए परिवार को ढूंढ़ने में जुट जाती है और फिर इसी दौरान वह 'सिल्क' के नाम से मशहूर एक सुपरहीरो बन जाती है।
विज्ञापन



अमेजॉन से हुई थी बातचीत
एक साल बाद, सोनी टीवी ने सिल्क पर आधारित मार्वल सीरीज को लाने के लिए अमेजॉन से बातचीत शुरू कर दी थी। इसके बाद 2021 में अमेजॉन स्टूडियोज ने वॉचमैन के लेखक टॉम स्पेजिएली के साथ करार किया और उन्हें मून के साथ मिलकर सिल्क सीरीज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। 

बाकी सीरीज का हाल
अगले साल 2022 में स्पाइडर-मैन पर आधारित एक अन्य सीरीज आधिकारिक तौर पर पेश की गई और 'सिल्क' को एमजीएम+ और प्राइम वीडियो के लिए दे दिया गया। इसमें एंजेला कांग को नई लेखिका, कार्यकारी निर्माता और शोरनर बनाया गया। जबकि 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' के लिए फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर को रखा गया। इसके साथ ही स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी निर्माता एमी पास्कल को सोनी पिक्चर्स टीवी और अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियो के कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब से पूरी तरह स्क्रिप्ट पर आधारित 'सिल्क' की कहानी कम से कम तीन बार बदली जा चुकी है। इनमें से एक बदलाव में तो कांग और उनकी टीम से शो को फिर से बदलने के लिए भी कहा गया और वजह बताई गई कि इस पूरी सिरीज में इसके मुख्य किरदार सिल्क का ही जबर्दस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो कि ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला आधारित सुपरहीरो फिल्में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं देती हैं, जिनमें सबसे ताजा मामला सोनी की स्पाइडर मैन की सीरीज 'मैडम वेब' और डिज्नी की 'द मार्वल्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। सीरीज में बार-बार बदलाव और महिला प्रधान सुपरहीरो सीरीज के नतीजे देखते हुए फिलहाल तो सिल्क अपनी चमक खो चुकी है। कहा नहीं जा सकता कि आने वाले वक्त में इस पर फिर से काम शुरू होता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें