विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
इन अभिनेत्रियों से भी की थी बात
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में तृप्ति डिमरी से पहले निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर और नुसरत भरूचा को इस भूमिका के लिए चुना था। खबरों की मानें तो फिल्म निर्माताओं ने नुसरत भरूचा, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर पर विचार किया, लेकिन राजकुमार राव पहले ही उन सभी के साथ काम कर चुके थे, इसलिए उन्होंने तृप्ति डिमरी को मौका देने के बारे में सोचा। राज शांडिल्य ने श्रद्धा कपूर से भी फिल्म में शामिल करने के लिए बात की थी, लेकिन तब वे 'स्त्री 2' को लेकर व्यस्त चल रही थीं।
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय से मांगी गई बेटियों के पालन-पोषण से जुड़ी सलाह, अभिनेत्री बोलीं- 'इसकी कोई नोटबुक नहीं'
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत के लिए लिखा अलग से किरदार
खबरों की मानें तो निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य ने मुख्य भूमिका के लिए तृप्ति डिमरी को चुना, तो उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को ध्यान में रखते हुए एक और किरदार भी लिखा। खबरों की मानें तो राज शांडिल्य ने मल्लिका के लिए एक दमदार रोल लिखा ताकि उनको भी फिल्म में हिस्सा दिया जाए। जब ये रोल मल्लिका शरावत को सुनाया गया तो उनको बहुत पसंद आया, उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह का किरदार काफी पसंद है और ऐसे किरदार का वो काफी समय से इंतजार भी कर रही थीं।
Mithun Chakraborty: पहली ही फिल्म से छा गए थे मिथुन चक्रवर्ती, अभिनय के लिए जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया