फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhawan Karenge: क्रिकेट के बाद अब मेजबानी की दुनिया में धमाल मचाने आए शिखर, चैट शो 'धवन करेंगे' का टीजर जारी

Thu, 16 May 2024 01:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'धवन करेंगे' शो में क्रिकेट के उस्ताद शिखर धवन को एक नए अवतार में देखा जाएगा, जो अक्षय कुमार, हरभजन सिंह, तापसी पन्नू, भुवन बम, ऋषभ पंत जैसे प्रमुख मेहमानों का स्वागत करेंगे। इस चैट शो के अंदर अनफिल्टर्ड बातें और कुछ मजेदार गेम सेगमेंट्स देखने तो मिलेगा।
विज्ञापन
धवन करेंगे शो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर धवन एक नए चैट शो 'धवन करेंगे' के साथ होस्ट के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 20 मई को जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा। क्रिकेटर पिछले कुछ दिनों से अपने चैट शो 'धवन करेंगे' को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब शिखर ने टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को खास तोहफा भी दे दिया है।
विज्ञापन


 'धवन करेंगे' में नजर आए शिखर धवन
 'धवन करेंगे' में क्रिकेट के उस्ताद शिखर धवन को एक नए अवतार में देखा जाएगा, जो अक्षय कुमार, हरभजन सिंह, तापसी पन्नू, भुवन बम, ऋषभ पंत जैसे प्रमुख मेहमानों का स्वागत करेंगे। इस चैट शो के अंदर अनफिल्टर्ड बातें और कुछ मजेदार गेम सेगमेंट्स देखने तो मिलेगा। अब आखिरकार शिखर के चैट शो 'धवन करेंगे' का धमाकेदार टीजर सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

चैट शो का टीजर जारी
OTT प्लेटफॉर्म ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'आपका पसंदीदा गब्बर आ रहा है एक नए अंदाज में। गपशप स्टोरी और मस्ती से भरे नए शो के लिए तैयार हो जाइए, केवल शिखर धवन के साथ। इसमे देश के सबसे बड़े मेहमान शामिल होंगे।' हालिया रिलीज टीजर में वह अक्षय कुमार और तापसी पन्नू भी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




शो को लेकर उस्ताहित हैं क्रिकेटर
इस शो में मनोरंजन जगत से लेकर भारतीय दिग्गज नजर आएंगे, जिनकी झलक टीजर में दिख रही है। अपने इस टॉक शो के बारे में बताते हुए शिखर ने कहा, "मैं अपने ए-गेम को सामने लाने के लिए तैयार हूं, टॉक शो को अपनी सकारात्मक उर्जा से भर दूंगा, जिसे क्रिकेट प्रेमी पहले से ही पहचानते हैं। यह सिर्फ मनोरंजन के बारे में नहीं है। यह मेरे प्रशंसकों के साथ एक व्यक्तिगत जुड़ाव है।"
विज्ञापन

 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, अल्लू की फिल्म के प्रमुख तकनीशियन ने छोड़ा निर्देशक का साथ!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें