फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam 2010: हंसल मेहता की 'स्कैम' के तीसरे सीजन के शीर्षक से उठा पर्दा; सहारा इंडिया को नाम और सीरीज पर आपत्ति

Thu, 16 May 2024 12:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसल मेहता ने स्कैम के सीजन 3 की घोषणा करते हुए इसके टाइटल का भी खुलासा किया है। सीरीज का तीसरा भाग 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' शीर्षक के साथ वापस आ रहा है।
विज्ञापन
स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज के दो सीजन के बाद दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने आज इसके तीसरे भाग की घोषणा कर दी है। हंसल मेहता ने स्कैम के सीजन 3 की घोषणा करते हुए इसके टाइटल का भी खुलासा किया है। सीरीज का तीसरा भाग 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' शीर्षक के साथ वापस आ रहा है। हालांकि, सहारा इंडिया परिवार की ओर से सीरीज और उसके नाम पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।

विज्ञापन


टीजर वीडियो साझा कर दी जानकारी
हंसल मेहता ने आज गुरुवार, 16 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर वेब सीरीज के तीसरे सीजन की घोषणा की है। उन्होंने साथ में एक टीजर वीडियो भी साझा किया है। मेहता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा कर लिखा, 'स्कैम वापस आ गया है। सोनी लिव पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' जल्द ही आ रहा है।'
 
सीरीज के कलाकारों का नहीं हुआ खुलासा
हंसल मेहता ने फिलहाल वेब सीरीज के तीसरे सीजन की स्टार कास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। दर्शक ये जानने के लिए बेताब हैं कि 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' में कौन-कौन से कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। 'स्कैम' के तीसरे सीजन में सुब्रत रॉय की कहानी देखने को मिलेगी। हंसल ने अपनी सीरीज 'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के लिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। दर्शकों को सीरीज के दोनों पार्ट खूब पसंद आए थे।
विज्ञापन


सहारा इंडिया परिवार ने जारी किया बयान
मामले में सहारा इंडिया परिवार की ओर से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि 'स्कैम' के निर्माताओं की ओर से 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का एलान एक अपमानजनक और घोर निंदनीय कृत्य है। सहारा इंडिया परिवार इसमें शामिल सभी व्यक्तियों और पार्टियों के ऐसे कृत्यों की निंदा करता है। हम उनके अपमानजनक व्यवहार का विरोध करेंगे। इस संबंध में पीड़ित सदस्य निर्माता, निर्देशक और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई पर सलाह ले रहे हैं।

सहारा इंडिया परिवार का मानना है कि सेबी और सहारा के बीच विवाद अभी भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सामने लंबित है। उक्त मामले की कार्यवाही को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास न्यायालय की अवमानना जैसा होगा। इसके अलावा ऐसे कृत्य आपराधिक श्रेणी में आएंगे। बोलने की आजादी और अभिव्यक्ति के अधिकार की आड़ में किसी को भी उस व्यक्ति की सद्भावना और प्रतिष्ठा को कम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो अपनी रक्षा के लिए मौजूद ही नहीं है। 

बयान में कहा गया कि कथित वेब-सीरीज के शीर्षक में 'स्कैम' शब्द का उपयोग और इसे सहारा से जोड़ना प्रथम दृष्टया अपमानजनक लगता है। इससे सहाराश्री और सहारा इंडिया परिवार की छवि और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचती है। सहारा इंडिया परिवार कभी भी किसी चिटफंड गतिविधि में शामिल नहीं रहा है।

कौन थे सुब्रत रॉय?
सुब्रत रॉय सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख थे। सुब्रत रॉय 1976 में सहारा फाइनेंस से जुड़े और बाद में उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथों में ले ली। उनके ऊपर 25 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप था।   
विज्ञापन


Dhawan Karenge: क्रिकेट के बाद अब मेजबानी की दुनिया में धमाल मचाने आए शिखर, चैट शो 'धवन करेंगे' का टीजर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें