फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'

Sun, 18 Feb 2024 04:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अनुपम मित्तल इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे 'शार्क टैंक इंडिया 3' में बतौर जज टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में, जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी इस नई लोकप्रियता के बारे में कैसा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' से अगर किसी एक जज को सबसे ज्यादा पहचान मिली है तो वे अनुपम मित्तल हैं। इस शो की वजह से अनुपम अब एक घरेलु नाम बन गए हैं। दर्शक उन्हें शो के बाहर भी पहचानने लगे हैं। लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं। वे जब भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचते हैं वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो जाती है। पिछले दिनों अनुपम अपनी इस नई पहचान और लोकप्रियता के बारे में मीडिया से खुलकर बातें करते नजर आए।  
विज्ञापन


कतार में नहीं लगना पड़ता 
अनुपम मित्तल इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे 'शार्क टैंक इंडिया 3' में बतौर जज टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में, जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी इस नई लोकप्रियता के बारे में कैसा महसूस करते हैं। इस सवाल के जवाब में अनुपम कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे कुछ खास बदलाव नहीं महसूस हो रहा है। हां, इतना जरूर है कि अब मुझे कहीं भी कतार में नहीं लगना पड़ता है। एयरपोर्ट या दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लोग पहचानने लगे हैं।'

Munawar Faruqui: मुनव्वर के दोस्त से भिड़े एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड, अपशब्द कहे, वीडियो वायरल
विज्ञापन


शाहरुख खान नहीं हूं मैं 
अनुपम अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'देखिए मुझे लोकप्रियता जरूर मिली है, लेकिन इतना भी लोकप्रिय नहीं हुआ हूं कि मैं सड़क पर चल ही न पाऊं। मैं अनुपम हूं शाहरुख खान नहीं कि लोग मुझे देखते ही पागल होने लग जायेंगे या मेरा नाम चिल्लाने लग जाएंगे। हां, एक बार मैं सड़क पार कर रहा था तभी किसी ने अचानक मुझे रोक लिया। एक पल के लिए मैं चौंक गया था, लेकिन फिर उन्होंने कहा था कि वे मेरे साथ एक तस्वीर लेना चाहते हैं।'
विज्ञापन


दिल चुरातीं श्वेता तिवारी का खूबसूरत अंदाज

मैं सौभाग्यशाली मानता हूं 
अनुपम मित्तल खुद को उनलोगों से अलग मानते हैं जिन्हें सेलिब्रेटी बनते ही आम लोगों के परेशानी होने लगती है। अनुपम कहते हैं, 'मैं खुद को सौभायशाली मानता हूं कि लोग मुझे पहचानने लगे हैं। वे मुझे प्यार देते हैं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो लोकप्रिय होते ही निजता के हनन का रोना लेकर बैठ जाते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें