मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें वह फिल्म 'धूम 3' के कैटरीना कैफ के कमली गाने पर स्टंट करती हुई दिखाई दे रही थीं। कैटरीना कैफ ने इसमें स्टंट किए थे। शक्ति का ये वीडियो देखकर लोगों का कहना था कि शक्ति मोहन इस गाने में कैटरीना की बॉडी डबल हैं। उन्होंने ही गाने में कैटरीना की जगह सभी मुश्किल स्टंट किए हैं। अब शक्ति मोहन ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। वह सेट पर कोरियोग्राफर की सहायक थीं और वह खुद फ्लिप नहीं कर सकतीं।
शक्ति मोहन ने एक बातचीत में इस वीडियो पर बात करते हुए कहा, 'हां मुझे पता है। ये रील मुझे बहुत लोगों ने भेजी है कि आप बॉडी डबल हो। मैंने सोचा, जरा सोचो कि मैं बॉडी डबल कैसे बनूंगी? मेरी स्किन का रंग देखो। उनका स्किन टोन देखो, उनकी हाइट देखो। मैं वैभवी को असिस्ट कर रही थी और लोग देख सकते हैं कि मैं मैम के साथ खड़ी हूं और वह डांस कर रही हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरी एक पेरिस की दोस्त एमिली इसमें बॉडी डबल हैं। हालांकि, कई रूटीन बहुत चुनौतीपूर्ण थे। कैटरीना जोर दे रही थीं कि मैं यह करूंगी। वह पागलपन की हद तक काम कर रही थीं। उनके शरीर पर चोटे भी थीं।'
Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, वरुण ग्रोवर ने कसा तंज
उन्होंने कहा, 'फ्लिपिंग जैसी चीजें होती हैं और ऐसी चीजें जो कोई नहीं कर सकता। महीनों-महीनों की मेहनत के बाद भी आप ऐसा नहीं कर पाते, ये वो चीजें हैं, जो एमिली ने कीं। मगर मुझे नहीं पता कि यह कहानी कहां से आई कि मैं बॉडी डबल हूं। कैसे? मैं फ्लिप नहीं कर सकती। क्या आपने मुझे कभी फ्लिप करते देखा है।' 'काला चश्मा' से लेकर 'कमली' तक अपने जबर्दस्त डांसिंग हुनर से कैटरीना हमेशा दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही हैं। धूम 3 के 'कमली' में अपने डांस स्टेप से कैटरीना ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
कैटरीना कैफ ने एक बार एक बातचीत के दौरान कहा था कि वह डांस नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं डांस नहीं कर सकती।' कैटरीना को यकीन था कि वह एक अच्छी डांसर नहीं है और कभी भी इसमें अच्छी नहीं हो पाएगी।
Anant-Radhika Wedding: संगीत नाइट पर दूल्हे अनंत के साथ थिरके भाईजान, डांस मूव्स से बटोरीं सुर्खियां