फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaitaan OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर देखिए खौफनाक मंजर, कब और कहां रिलीज होगी अजय देवगन-आर माधवन की 'शैतान'

Fri, 03 May 2024 10:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीकेंड ओटीटी पर दिल दहला देने वाली हॉरर फिल्म शैतान रिलीज होने जा रही है। आर माधवन और अजय देवगन की डरावनी फिल्म को अकेले मत देखिएगा। जानें कब और कहां देख सकेंगे यह दहशत भरी फिल्म।
विज्ञापन
फिल्म 'शैतान' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खौफनाक, दहशत और रौंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्म 'शैतान' को अब आप ओटीटी पर देख सकेंगे। फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन और आर माधवन के किरदारों ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए। यह गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। जिसे आप जल्द ही ओटीटी पर देख सकेंगे। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 'शैतान'
विज्ञापन


फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे खुशहाल परिवार की है, जिसकी जिंदगी में एक रहस्यमय आदमी के आने के बाद भूचाल आ जाता है। वह आदमी परिवार के मुखिया की बेटी को अपनी शैतानी ताकतों से वश में कर लेता है। फिल्म में आर माधवन शैतान के रोल में हैं और अजय देवगन एक ऐसे पिता के किरदार में हैं, जो बेटी को बचाने के लिए उस शैतान से भिड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किया राज
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका अहम रोल में नजर आईं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसने कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 150 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'शैतान' से ज्योतिका ने बॉलीवुड में कमबैक किया है। अब वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आने वाली हैं।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। अगर आप यह सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म नहीं देख पाए तो अब आप इसे कल यानी 4 मई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।



Nargis Dutt: अभिनेत्री नरगिस दत्त की बेहतरीन फिल्में, मदर इंडिया के लिए मिला था पद्मश्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें