फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lux Face 2024: शाहरुख के बाथटब में उतरने के 19 साल बाद बेटी का नंबर, स्टार बनने से पहले ही बनीं लक्स का चेहरा

Mon, 29 Apr 2024 11:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सुहाना खान को आज यानी 29 अप्रैल को लक्स की ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है। इससे पहले सुहाना खान के पिता शाहरुख खान भी भी इस ब्रांड से जुड़ चुके हैं। सुहाना खान के लिए यह उपलब्धि काफी बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बिना स्टार बनें लक्स ब्रांड से जुड़ना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना अक्सर अपने लुक्स और फैशन स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पिछली बार वे फिल्म 'द आर्चिज' में नजर आई थीं। वहीं आज का दिन यानी 29 अप्रैल सुहाना खान के लिए यादगार दिन बनने वाला है। आइए आपको बताते हैं आज का दिन क्यों खास है सुहाना खान के लिए --
विज्ञापन


सुहाना बनीं लक्स 2024 की ब्रांड एंबेसडर 
सुहाना खान को आज यानी 29 अप्रैल को लक्स की ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है। इससे पहले सुहाना खान के पिता शाहरुख खान भी भी इस ब्रांड से जुड़ चुके हैं। सुहाना खान के लिए यह उपलब्धि काफी बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बिना स्टार बने लक्स ब्रांड से जुड़ना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। सुहाना खान इस मौके पर काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। 

श्रद्धा ने मौसी पद्मिनी के लिए साझा किया खास पोस्ट
विज्ञापन


सुहाना के लिए साबित होगा मील का पत्थर 
सुहाना खान से पहले उनके पिता शाहरुख खान साल 2005 लक्स के एंबेसडर बने थे। तब वे बॉलीवुड में सुपर स्टार बन चुके थे। सुहाना खान बॉलीवुड की पहली स्टार किड और अभिनेत्री हैं जिन्हें यह अवसर इतनी जल्दी प्राप्त हो गया। इस खास मौके पर सुहाना खान पर्पल रंग के ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान नया लुक काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


Prabhas New Heroines: दीपिका से छिटके प्रभास तीन नई हीरोइनों में अटके, तीनों दे चुकीं हिंदी में सुपर फ्लॉप फिल्में

लक्स मना रहा 100 साल पूरे होने का जश्न
 आज से पहले लक्स के विज्ञापन में सिर्फ वही चेहरे नजर आते थे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान स्थापित कर लिया हो। हेमा मालिनी से लेकर श्री देवी और माधुरी दीक्षित तक लक्स की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। लक्स ब्रांड से जुड़ना किसी भी स्टार के लिए बड़ी बात है। ऐसा माना जाता है जो भी स्टार इस ब्रांड से जुड़ते हैं उनका करियर ग्राफ आगे ही बढ़ता है। लक्स ब्रांड अपनी विरासत के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। शाहरुख खान की लाडली बेटी अब इस जश्न का चेहरा होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें