फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: बेटे आर्यन के ब्रांड का प्रमोशन करते दिखे शाहरुख, सुहाना ने भी भाई की खातिर उठाई 'जादुई छड़ी'

Sat, 09 Mar 2024 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। यह कमर्शियल विज्ञापन का वीडियो है। इसमें वे बेटी सुहाना के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अब उनके बच्चे भी फिल्म जगत में कदम बढ़ा रहे हैं। बेटी सुहाना फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू कर चुकी हैं। अब फैंस शाहरुख और सुहाना को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। उनकी यह मुराद भी जल्द पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिता-पुत्री की जोड़ी फिल्म 'किंग' में जमेगी। लेकिन, इससे पहले दोनों एक विज्ञापन के लिए शाथ आए हैं। यह विज्ञापन किसी और के लिए नहीं, बल्कि आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए है।

विज्ञापन


इस दिन जारी होगा पूरा वीडियो
शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। यह कमर्शियल वीडियो है। इसमें वे बेटी सुहाना के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इसमें एक्शन दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुहाना खान भी हाथ में जादुई छड़ी पकड़े हुए हैं। यह वीडियो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट करने के साथ शाहरुख ने बताया है कि पूरा वीडियो 17 मार्च को आएगा।
Anurag Kashyap: 90 प्रतिशत नारीवादी फिल्मकारों को अनुराग ने बताया धोखेबाज, जानें निर्देशक ने क्यों कही यह बात
विज्ञापन


एक्शन करते दिखे शाहरुख 
आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड  D'Yavol के लिए बने इस वीडियो में सबसे पहले शाहरुख खान की झलक नजर आती है। वह हाथ में तीन अंगूठी पहने हुए हैं, जिन पर आर्यन के ब्रांड का नाम लिखा है। इसके बाद वह किसी चीज पर मुक्का मारते हैं। खून से लथपथ हो चुके हाथ से ट्रेन की खिड़की पर एक्स का चिन्ह बनाते हैं। इसके बाद वीडियो में सुहाना खान की एंट्री होती है। सुहाना के हाथ में एक जादुई छड़ी लगी हुई है।
विज्ञापन


शानदार दिखी किंग खान-सुहाना की केमिस्ट्री
सुहाना छड़ी से ट्रेन की खिड़की पर डिज्नी का लोगो बनाती नजर आती हैं। इसके बाद शाहरुख और सुहाना एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा देते हैं। कहा जा रहा है कि इस विज्ञापन के निर्देशन की कमान आर्यन ने संभाली है। एड वीडियो में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के बीच कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए उत्साहित लोगों के लिए यह विज्ञापन किसी तोहफे से कम नहीं है। 
Box Office Report: 'शैतान' ने पहले ही दिन जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'आर्टिकल 370' की धमक भी बरकरार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें