फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना और जावेद अख्तर की शादी को होने वाले हैं 40 साल, अभिनेत्री ने खोले सफल वैवाहिक जीवन के राज

Fri, 17 May 2024 09:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर कहानीकार और गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों की शादी को करीब चालीस साल होने को हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने सफल वैवाहिक जीवन पर बात की है। 
 
विज्ञापन
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर और शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की काफी मशहूर पति-पत्नी हैं। जावेद जहां कई कालजयी फिल्मों के लेखक रहे हैं। वहीं, शबाना ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से चार चांद लगा दिए। दोनों फिल्म जगत के दिग्गजों की श्रेणी में आते हैं। साल 1984 में दोनों ने शादी रचाई थी। इस साल दिसंबर में दोनों की शादी को 40 साल पूरे हो जाएंगे। हाल में ही शबाना ने दोनों की खुशहाल वैवाहिक जीवन पर बात की है। 
विज्ञापन


बताया सफल वैवाहिक जीवन का राज 
शबाना आजमी दिवंगत कवि कैफी आजमी की पुत्री हैं। अपने पिता की वजह कला उनके खून में थी। उन्होंने बतौर कलाकार अपना करियर फिल्मों में बनाने का निश्चय किया। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। इस दौरान वह जावेद अख्तर से मिलीं और फिर दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि बकौल जावेद उनकी शादी टिकने के पीछे की वजह है कि दोनों जल्दी-जल्दी नहीं मिलते हैं।

'कान' में जलवा दिखा चुकी हैं ये टीवी अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी को दोस्त की तरह होना चाहिए 
उन्होंने बताय़ा , वे कहते हैं कि हम दोनों के शादी की सफलता के पीछे का कारण है हम दोनों का अक्सर ना मिलना। हम दोनों दो विपरीत दिशा में दौड़ने में काफी व्यस्त हैं। शबाना दोनों के मिलन पर कहती हैं, हम दोनों एक जैसे पृष्ठभूमि से आते हैं। हम दोनों के पिता कवि और कम्युनिस्ट थे, साथ हीं उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते थे। किसी चीज को लेकर हम दोनों का मत एक जैसा था। इन सभी कारकों को ध्यान में रख लोगों ने कहा कि हमें विवाह कर लेना चाहिए। अपने पति के साथ रिश्ता और सफल वैवाहिक जीवन पर अभिनेत्री ने कहा कि पति-पत्नी को एक दूसरे का सबसे खास मित्र होना चाहिेए। 
Chandu Champion: पारिवारिक हादसे के बीच चंदू चैंपियन ड्यूटी पर मुस्तैद, नए पोस्टर के साथ दी ट्रेलर की जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें