देवरा को कितना मिला प्यार?
कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई। जूनियर एनटीआर की कई साल बाद आई यह सोलो फिल्म है। इसमें बॉलीवुड सितारे जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। जान्हवी ने तो इस फिल्म से साउथ डेब्यू किया है। अब बात करें कमाई की तो पहले हफ्ते इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 215.6 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने कुल 6 करोड़ रुपये कमाए और कल शनिवार को 9वें दिन 8.75 कमाई रही। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 230.54 करोड़ रुपये हो चली है।
Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील
हिंदी पट्टी में इतनी है नौ दिनों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'देवरा' का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है। साउथ में यह फिर भी ठीक-ठाक दर्शक पा रही है, लेकिन हिंदी भाषी इलाकों में इसका जादू फीका नजर आ रहा है। सिर्फ हिंदी भाषा में पहले सप्ताह फिल्म की कमाई 44 करोड़ रुपये रही। फिर शुक्रवार को आठवें दिन हिंदी में इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये और शनिवार को 9वें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह नौ दिनों में हिंदी पट्टी में यह फिल्म 49 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
Triptii Dimri: ‘सा रे गा मा पा' के मंच पर गाया तृप्ति ने गीत, आवाज से सभी को दिया चौंका, बचपन का सपना हुआ पूरा
'स्त्री 2' का चार्म बरकरार
फिल्म 'स्त्री 2' अपनी रिलीज के तीसरे महीने में है। सिनेमाघरों में शानदार 50 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म अभी तक टिकी हुई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 धांसू कमाई की वजह से ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। 'स्त्री 2' ने शुक्रवार को 51वें दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने शनिवार को यानी 52वें दिन 85 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब टोटल कलेक्शन 593.30 करोड़ रुपये हो चला है।
Celebrity Splits: उर्मिला मातोंडकर से लेकर एशा देओल तक, इस साल पार्टनर से अलग हुए ये सितारे