ईशा मालवीय से अपने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच समर्थ जुरेल खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के प्रसारित होने का समय जहां धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, वहीं, इसके प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर दो और नाम सामने आए हैं। जिसमें एक नाम समर्थ जुरेल का है और दूसरे प्रतिभागी हैं गश्मीर महाजनी। गश्मीर ‘तेरे इश्क में घायल’ के बाद अब इस टीवी शो में नजर आएंगे। बता दें कि दावा किया जा रहा है शो के सभी प्रतिभागी मई तक बुल्गारिया में शूट के लिए निकल देंगे।
एक्स गर्लफ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड से होगा सामना
समर्थ जुरेल की ईशा मालवीय से ब्रेकअप की अफवाहें अपने चरम पर हैं। कहा जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में उनका सामना उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के कथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड से होगा। हालांकि, अभी तक दोनों अभिनेताओं की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।