फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने किसे मारी घुमाकर लात? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 17 Apr 2024 11:22 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें जोरदार किक मारते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। इस बीच वे अलग-अलग चीजें सीखने में अपने समय का सदुपयोग कर रही है। वे कभी योग करते दिखाई देती हैं तो कभी घुड़सवारी। अब इसी सिलसिले में, सामंथा एक नई चीज में हाथ आजमाते हुए देखी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


किक बॉक्सिंग करती दिखीं सामंथा
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे किक बॉक्सिंग करते नजर आ रही हैं। उन्हें जोरदार किक मारते हुए देखा जा सकता है। वे इन दिनों अपने कोच से किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। मालूम हो कि वे मायोसिटिस बीमारी से जूझ रही थी। ये बीमारी मांसपेशियों पर बुरा असर डालती है। साल 2023 में उन्होंने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का फैसला करते हुए काम से छुट्टी लेने का एलान किया था। सामंथा फिट रहने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वे काफी दिनों से जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं।

सामंथा के फिटनेस वीडियो से लोग होते हैं प्रेरित 
सामंथा आए दिन अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। उन्हें मेहनत करते हुए देखकर लोग प्रेरित होते हैं। लोगों ने उनसे सीखा है कि कैसे गंभीर बीमारी से जूझने के बाद खुद को फिर से तैयार किया जाता है। उनका जज्बा वाकई में कमाल का है।
विज्ञापन


Randeep Hooda: मर-मरकर पैसा कमा रही है 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', फिर भी रणदीप ने कैसे की अपने पैसों की भरपाई?
विज्ञापन


'सिटाडेल: हनी बन्नी' आएंगी नजर
सामंथा जल्द ही फिल्मों में वापसी करती हुई दिखाईं देगी। वे वेब सीरीज  'सिटाडेल: हनी बन्नी' में नजर आने वाली हैं। इसका निर्माण राज और डीके कर रहे हैं। इसमें सामंथा के साथ वरुण धवन भी मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस सीरीज में केके मेनन, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अभिनय कर रहे हैं।

War 2: वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक, दोनों स्टार्स के बीच दिखेगा धमाकेदार एक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें