फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Item Girl: इस अभिनेत्री के सामने नोरा, मलाइका, सनी और कैटरीना भी हैं फेल, एक आइटम गाने की फीस है 5 करोड़ रुपये

Sun, 07 Apr 2024 05:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक गाने के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इतने ही रुपये सनी लियोन भी लेती हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्में गानों के बिना अधूरी होती है। फिल्मों को हिट कराने में गीतों का अहम योगदान रहता है। इसके साथ-साथ अगर आइटम सॉन्ग भी जुड़ जाए तो फिल्म के धमाल मचाने को लेकर हल्ला मचने लगता है। फिल्म हिट हो या न हो, आइटम सॉन्ग फिल्म को सुर्खियों में जरुर ला देते हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अलग-अलग फिल्मों में आइटम सॉन्ग करके चर्चा बटोरी है। अभिनेत्रियां एक गाने के लिए करोड़ो रुपये लेती हैं। क्या आप जानते हैं कि कौन सी अभिनेत्री इसके लिए सबसे ज्यादा फीस लेती है?

विज्ञापन


यह अभिनेत्री लेती है एक गाने के 5 करोड़ रुपये
अगर आपके मन में मलाइका अरोड़ा, नोरा फतेही, तमन्ना भाटिया, सनी लियोन, कैटरीना कैफ या रश्मिका मंदाना का नाम आ रहा है तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु वह अभिनेत्री है, जो एक आइटम सॉन्ग के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती है। ऐसी चर्चा है कि फिल्म 'पुष्पा द राइज' के गाने 'ऊं अंटावा' के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये लिए थे। यह वाकई में एक बहुत मोटी रकम है।

नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा की इतनी है फीस
नोरा फतेही जैसी मशहूर डांसर ने भी इतने रुपये नहीं लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक गाने के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इतने ही रुपये सनी लियोन भी लेती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मलाइका अरोड़ा एक गाने के लिए केवल 50 लाख से 1 करोड़ रुपये ही लेती हैं। अच्छी डांसर होने के बावजूद उनकी फीस काफी कम है।
विज्ञापन


Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: मां के साथ दिखे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, मां-बेटों का रिश्ता देख भावुक हुए लोग
विज्ञापन


कैटरीना और जैकलीन भी लेती हैं मोटी फीस
करीना कपूर कुछ साल पहले तक एक आइटम सॉन्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपये लेती थीं। वहीं, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया एक गाने के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। कैटरीना कैफ की फीस इन दोनों से ज्यादा है। वे हर गाने के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा लेती है। इस सूची में एक नाम जैकलीन फर्नांडीज का भी है। वे हर गाने के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

 

Disha Patani-Jackie Chan: दिशा पाटनी ने जैकी चैन को दी जन्मदिन की बधाई, कुंग फू स्टार को बताया 70 साल का युवा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें