फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाया 'सारे जहां से अच्छा...', यूजर्स के कमेंट ने खींचा ध्यान

Fri, 15 Aug 2025 03:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2025: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें वह 'सारे जहां से अच्छा' गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर यौम-ए-आजादी की बधाई दी है और अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में सलमान खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

सलमान खान की पोस्ट में क्या है?
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'स्वतंत्रता दिवस की बधाई'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने 'सारे जहां से अच्छा' गीत गाया है। गीत गाते हुए सलमान खान ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए हैं। सलमान खान के वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है।

सलमान खान की पोस्ट पर कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @
यूजर्स ने किए कमेंट
सलमान खान की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। एक यूजर ने सलमान खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'भाईजान सबसे ऊपर।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हमें आपसे प्यार है भाईजान।' एक और यूजर ने लिखा है 'रो क्यों रहे हो भाई। पूरे जज्बे से खुश होकर कहो सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।'

यह खबर भी पढ़ें: Saira Banu: स्वतंत्रता दिवस पर सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार को इसलिए किया याद, कहा- 'एकदम देसी आदमी थे...'
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह होंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए आर्मी की ट्रेनिंग ली है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें सलमान खान गुस्से में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें