फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, सेट से सामने आई अभिनेता की पहली तस्वीर

Wed, 19 Jun 2024 11:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने सिकंदर के सेट से अपनी पहली तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनके साथ साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान (सिकंदर सेट) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सलमान अपने फैंस को ईद 2025 में तोहफा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में अभिनेता ने बीते दिन सोमवार को फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आज, बुधवार, 19 जून को सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


'सिकंदर' के सेट से सामने आई सलमान की झलक
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्वीटर) पर 'सिकंदर' की टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेता के साथ साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' से सलमान खान का पहला लुक देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। तस्वीर में सलमान एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। उनका डैशिंग लुक देख फैंस बिना तारीफ किए नहीं रह पा रहे हैं।  

Shraddha Kapoor: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? इस फिल्म के सेट पर हारी थीं अपना दिल
विज्ञापन


ईद 2025 का इंतजार कर रहे सलमान
भाईजान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा, 'टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का इंतजार कर रहा हूं।' पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक एआर मुरुगादॉस और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को टैग किया है। 'सिकंदर' के सेट से सलमान की तस्वीर देखने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। सलमान के साथ-साथ उनके फैंस भी ईद 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि 18 जून से वह फिल्म की शूटिंग करेंगे। 
विज्ञापन

पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे सलमान-रश्मिका
'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शूटिंग शुरू करने के बाद सबसे पहले हवा में एक एक्शन सीन को शूट किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों इस फिल्म में पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ये अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

The Great Indian Kapil Show: फिनाले एपिसोड में मां के साथ पहुंचे कार्तिक, काफी नर्वस नजर आए 'चंदू चैंपियन'!


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें