फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने नहीं मांगी रेप वाले बयान पर माफी, वकील के जरिए भेजा जवाब

Wed, 29 Jun 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खान (file photo)
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने रेप वाले बयान पर माफी नहीं मांगी है। महिला आयोग ने सलमान खान के बयान पर जवाब मांगा था। सलमान खान ने अपने वकील के जरिए राष्ट्रीय महिला आयोग को अपना जवाब भेजा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ललिथा कुमारमंगलम ने जो जवाब हमें मिला है उसमें सलमान ने अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी है। अभी हम उनकी तरफ से भेजे गए जवाब का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि सलमान खान ने अपनी फिल्म सुल्तान के प्रचार के दौरान एक इंटरव्यू में रेप को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद से ही सलमान खान आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया के हर कोने में उनकी आलोचना शुरू हो गई थी।
 

विवादित बयान पर अब उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगी

dsa
सलमान खान के विवादित बयान पर अब उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगी है। उन्होंने बेटे की तरफ से सफाई देते हुए कहा था कि जो भी हुआ है काफी गलत हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सलमान ने जो कहा, वह गलत है। मैं सबकी ओर से माफी मांगता हूं। हालांकि सलमान का ऐसा इरादा नहीं था।

 सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन को लकेर काफी व्यस्त हैं। हर जगह फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा विवादित बयान दिया है जिसने बवाल मचा दिया है। 

सुल्तान फिल्म में शूटिंग के अनुभव से जुड़े एक सवाल पर सलमान ने कहा था कि उनकी शारीरिक हालत ऐसी थी कि वह खुद को रेप पीड़ित महिला जैसा समझ रहे थे। सलमान के इस बयान के बाद उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर इस बयान की खिंचाई के बाद महिला आयोग ने इस पर उन्हें सफाई देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

सुल्तान के सेट पर रिंग में रेसलिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे

सलमान खान - फोटो : ANI
मीडिया से बात करने के दौरान सलमान, सुल्तान के सेट पर रिंग में रेसलिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो 6-6 घंटे लगातार शूटिंग करते थे। उन्हें रेसलिंग के सीन में काफी बार लिफ्टिंग करनी पड़ती थी। उन्हें 120 किलो वजन के एक आदमी को 10 बार 10 तरह से उठाना पड़ता था। ऐसा करने के बाद उनका शरीर बुरी तरह से टूट जाता था और वो जमीन पर गिर जाते थे। उस समय वो अपने आप को 'रेप्ड वुमेन' की तरह समझने लगते थे। वो सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे। 

सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' के बयान ने बवाल मचा रखा था। सोशल मीडिया पर उनका ये बयान वायरल हो गया था जिस पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि सलमान को आजकल जल्दी गुस्सा आ जाता है। वो कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं हैं लेकिन सलमान आपको ये बयान देने से पहले थोड़ा सा सोचना चाहिए था। कुछ दिनों पहले ही सलमान के गुस्से के चलते अरिजीत सिंह को सुल्तान के एक गाने से अपना हाथ धोना पड़ा था। सुल्तान फिल्म से सलमान को बहुत उम्मीदें हैं लेकिन कहीं ये बयान उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे।

इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने कहा था कि सलमान खान एक सप्ताह के अंदर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यह बात किस लिए कही है। इस बयान पर विवाद मचने के बाद सलमान खान की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें