अभिनेता इरफान खान ने सुपरस्टार रजनीकांत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आगामी फिल्म कबाली का जो पोस्टर रिलीज किया गया है वह उनकी फिल्म मदारी से चुराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, दर्शकों को दोनों फिल्में देखने जाना चाहिए।
फिल्म मदारी के प्रमोशन को दौरान जब इरफान खान से दोनों फिल्मों के पोस्टरों में समानता के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'पता नहीं, यह कैसे हुआ। हम छोटे फिल्मकार हैं, मैने देखा कि रजनीकांतजी की फिल्म ने हमारी फिल्म का पोस्टर चोरी किया है। आप उनकी फिल्म का पोस्टर देखें और हमारी फिल्म का पोस्टर देखें, लेकिन कोई बात नहीं, आप उनकी भी फिल्म देखिए और हमारी भी फिल्म देखिए।