फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: दुबई यात्रा के दौरान जेसन डेरुलो से मिले सलमान खान, मॉल में की खरीददारी

Sat, 21 Sep 2024 12:21 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की हालिया दुबई यात्रा के कुछ वीडियो सामने आए है, जिसमें वो मॉल मे घूमते दिखाई दे रहे हैं। उनकी गायक जेसन डेरुलो से मुलाकात की तस्वीर भी देखने को मिली है।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम/एक्स @beingsalmankhan/@being_Sonia07
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान हाल ही में, दुबई की यात्रा पर गए थे, जहां से वो लौट आए है। अब सलमान के दुबई में खरीददारी करने के कुछ वीडियो सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सलमान के दुबई में अलग-अलग जगहों से वीडियो देखने को मिले हैं।

विज्ञापन


Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को ऑस्कर की रेस में देखना चाहती हैं किरण राव, बोलीं- मेरा सपना पूरा हो जाएगा

मॉल के अंदर घूमते दिखे भाईजान, कई लोगों से की बातचीत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद एक वीडियो में सलमान खान किसी मॉल के अंदर घूमते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ मौजूद थे। सलमान को एक महिला से गले मिलते हुए भी देखा गया। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन




मशहूर गायक जेसन डेरुलो से की मुलाकात
एक वीडियो में सलमान खान एक स्टोर में ट्राउजर देखते हुए दिखाई दिए। इससे इतर एक और चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और वो थी सलमान खान और जेसन डेरुलो की मुलाकात की तस्वीर। जेसन एक मशहूर गायक और संगीतकार हैं। इस मौके पर दो महिलाएं भी उनके साथ थी। इस दौरान सलमान खान ने टोपी पहनी हुई थी।
विज्ञापन




Shibani Dandekar: 'लव जिहाद, गोल्ड डिगर', फरहान अख्तर से शादी करने पर शिबानी दांडेकर को सुनने पड़े थे ये ताने

अगले साल सिकंदर में दिखेंगे सलमान खान
सलमान खान अगली बार 'सिकंदर' फिल्म में नजर आएंगे। इसे 2025 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

Johnny Depp: रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस फिल्म का होगा प्रीमियर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें