जॉनी डेप हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा वर्ष 2022 में वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ उनकी कानूनी लड़ाई ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था।
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को यह सम्मान इस साल होने जा रहे रोम फिल्म फेस्टिवल में मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्मान के साथ-साथ एक्टर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' का प्रीमियर भी इस फिल्म फेस्टिवल में होगा। जॉनी डेप ने दो दशक से भी अधिक के अंतराल के बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में वापसी की है।
विज्ञापन
27 साल बाद निर्देशन में वापसी
जॉनी डेप हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा वर्ष 2022 में वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ उनकी कानूनी लड़ाई ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। कोर्ट की लड़ाई पूरी होने के बाद जॉनी ने अपने इस प्रोजेक्ट के साथ फिल्मी दुनिया में वापसी की है। 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' के जरिए उन्होंने करीब 27 साल बाद निर्देशन की तरफ रुख किया है।
Raveena Tandon: जटाधारा में विलेन के रोल में दिखेंगी रवीना टंडन, केजीएफ 2 के बाद हाथ लगी दूसरी बड़ी साउथ फिल्म
विज्ञापन
सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ डेब्यू
जॉनी डेप की फिल्म 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' को सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के बाद अब रोम फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और साथ ही उनके निर्देशन में बनी हालिया फिल्म का प्रदर्शन भी फिल्म फेस्टिवल में होगा।
कब होगा फेस्टिवल का आयोजन
जॉनी डेप की फिल्म 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें रिकार्डो स्कामार्सियो ने प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार अमेदेओ मोदिग्लिआनी की भूमिका निभाई है। फिल्म मोदि में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पेरिस की सड़कों और बारों के 72 घंटे की अराजक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में स्टीफन ग्राहम, अल पचिनो और एंटोनिया डेसप्लेट जैसे सितारे हैं। रोम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 से 27 अक्तूबर तक होगा।
Kareena Kapoor: 'किरदार ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करता है', इंडस्ट्री में 25 साल के सफर को याद कर बोलीं बेबो