फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: फायरिंग में शामिल आरोपी का पता चला? मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 15 Apr 2024 01:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के मालिक से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर जमकर फायरिंग हुई। हमलावर तीन राउंड फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। नई अपडेट यह है कि अभिनेता के घर के बाहर हुई फायरिंग में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस पूछताछ में जुटी है। एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, 'बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कुछ वक्त पहले बेची गई थी बाइक
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने कहा आगे कहा, 'मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। यह बाइक नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले एक शख्स के नाम रजिस्टर थी'। पनवेल के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत ने कहा कि उस शख्स ने हाल ही में अपना यह दोपहिया वाहन किसी और को बेच दिया था।
Shahrukh Khan: शाहरुख ने जीता फैंस का दिल, फिर से अनोखा काम करके फैंस के हीरो बने किंग खान, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


बाइक छोड़ पैदल भागे संदिग्ध?
मोटरसाइकिल पर आए शख्स ने बांद्रा स्थित अभिनेता के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद वह तुरंत मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने कहा, 'जांच से पता चला कि छोड़ी गई दोपहिया गाड़ी पनवेल में रहने वाले एक शख्स के नाम पर रजिस्टर थी। अपराध शाखा की एक टीम वहां गई और वाहन मालिक और दो अन्य को पूछताछ के लिए ले आई'। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों ने चर्च के पास मोटरसाइकिल छोड़ दी थी। इसके बाद कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया।
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, नाम का भी किया एलान

कई अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी
अधिकारी ने बताया कि वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़े, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए और बाहर चले गए। पुलिस कई अन्य लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है और उनसके बयान दर्ज कर ही है। इसके अलावा उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की हैं और कुछ को बिहार, राजस्थान और दिल्ली भेजा गया है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन कई लोगों से पूछताछ जारी है।
Malaika Arora: ‘कुछ तो शर्म करो’! मलाइका अरोड़ा का चुपके से वीडियो बनाने पर पैपराजी पर भड़के नेटिजन्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें