फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: ‘कुछ तो शर्म करो’! मलाइका अरोड़ा का चुपके से वीडियो बनाने पर पैपराजी पर भड़के नेटिजन्स

Mon, 15 Apr 2024 01:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह चुपके से बनाया गया है। अभिनेत्री के इस प्राइवेट वीडियो को बनाए जाने पर नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर पैपराजी की जमकर आलोचना की है। अभिनेत्री को बिना पता चले उनके निजी पलों को जूम कर पैपराजी ने वीडियो बनाई, जिसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका के फोटोज और वीडियोज कैद करने में पैपराजी भी पीछे नहीं रहते। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनसे जुड़े पोस्ट पर खूब प्रतिक्रिया भी देते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रविवार को अपने दोस्तों के साथ देखी गईं। अभिनेत्री ने सफेद रंग का शार्ट जंपसूट पहन रखा था। पैपराजी को जैसे ही
विज्ञापन

भनक लगी कि अभिनेत्री यहां उपस्थित हैं, वे वहां पहुंच गए और बिना मलाइका को पता चले उनके फोटो और वीडियो बनाने लगे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोगों ने पैपराजी की इस हरकत की जमकर आलोचना की।


ड्रेस ठीक करते हुए बनाई वीडियो
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सफेद रंग का बैकलेस जंपसूट पहना हुआ है। अभिनेत्री जैसे ही वहां से जाने के लिए उठी और अपनी ड्रेस ठीक करने लगी। पैपराजी ने खिड़कियों से कैमरा जूम करके उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में उनकी कई निजी झलकियां भी कैद हुईं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मलाइका को जैसे ही इस बात का पता चला कि पैपराजी वहां मौजूद हैं, उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और वहां से चली गईं।
विज्ञापन

ट्रेडिशनल ड्रेस में गौहर की अदाओं ने चलाया फैंस पर जादू



प्राइवेट पल कैद करने पर नाराज हुए नेटिजन्स
अभिनेत्री ने पैपराजी द्वारा जूम करके वीडियो बनाए जाने पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन नेटिजन्स को यह बात पसंद नहीं आई। निजी पलों की वीडियो बनाने पर उन्होंने फोटोग्राफर की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


‘कुछ तो शर्म करो’
एक यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आपके साथ क्या गलत हो रहा है, कुछ तो शर्म करो’। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये ठीक नहीं है, उन्हें (मलाइका) नहीं पता की आप उनका वीडियो बना रहे हैं। जब तक सेलिब्रेटि को पता ना हो तब तक उनके फोटो और वीडियो ना बनाए’। वहीं, कई अन्य यूजर ने भी इसकी आलोचना की और अपनी नाराजगी जताई। बता दें कि इस वक्त मलाइका अपना ज्यादातर समय अपने बेटे अरहान और अपनी दोस्त करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ बिता रही हैं।
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, नाम का भी किया एलान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें