फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mammootty-Prithviraj Sukumaran:14 साल बाद होने जा रहा है यह काम, ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन फिर दिखेंगे साथ!

Wed, 17 Apr 2024 12:01 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममूटी जल्द ही पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।
विज्ञापन
ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत के कमाल के अभिनेताओं के सूची ममूटी के नाम के बिना हमेशा अधूरी रहेगी। मलयालम सुपरस्टार ममूटी अपने अभिनय के दम पर ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनके प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर टिकाए बैठे रहते हैं। ममूटी के प्रशंसक उनकी कोई भी फिल्म छोड़ना नहीं चाहते। अब उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


थ्रिलर फिल्म में आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममूटी जल्द ही पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें दो बड़े सुपरस्टार एक साथ दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ममूटी और पृथ्वीराज इस फिल्म में हीरो और विलेन की भूमिका अदा करने जा रहे हैं। इस फिल्म को एक नए निर्देशक द्वारा बनाने की भी चर्चा चल रही है। वहीं, इसका निर्माण एंटो जोसेफ कर सकते हैं। 

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी के बाद परिणीति को हुई राजनीति में दिलचस्पी, लेकिन पति से है यह शिकायत
विज्ञापन


14 साल बाद साथ में दिखेंगे ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन 
ऐसी खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 14 साल के लंबे अंतराल के बाद दर्शकों को ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। दोनों ने आखिरी बार एक साथ साल 2010 में काम किया था। वे फिल्म 'पोक्किरी राजा' में नजर आए थे।
विज्ञापन


Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने किसे मारी घुमाकर लात? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों की आखिरी फिल्म रही थी हिट
ममूटी की पिछली फिल्म 'ब्रमायुगम' सुपर हिट साबित हुई थी। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म 'द गोट लाइफ' में दमदार अभिनय किया था। यह एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है, जिसमे उन्होंने नजीब का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में, उनकी हिंदी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Randeep Hooda: मर-मरकर पैसा कमा रही है 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', फिर भी रणदीप ने कैसे की अपने पैसों की भरपाई?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें