फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: साई पल्लवी को नहीं मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फैंस मायूस, एक सुर में बोलें- वो इसकी हकदार थीं

Fri, 16 Aug 2024 08:38 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में साई पल्लवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब नहीं मिलने से उनके फैंस निराश हैं।
 
विज्ञापन
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री साई पल्लवी के प्रशंसक उन्हें 'थंडेल' फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। साई की नई फिल्म को लेकर उत्साहित उनके फैंस के लिए आज का दिन मायूसी भरा रहा। साई के प्रशंसकों के चेहरे इस बात से उतरे हुए हैं कि उन्हें 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब नहीं मिला।

विज्ञापन


'गार्गी' फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी 
साई पल्लवी के फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें 'गार्गी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन गौतम रामचंद्रन ने किया है। यह 15 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। पिता पर एक बच्चे पर हमला करने का आरोप लगता है, जिसके बाद बेटी अपने पिता को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ती है।

'गार्गी फिल्म में सब कुछ टॉप क्लास था'
साई पल्लवी के प्रशंसक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को पुरस्कार नहीं मिलने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'गार्गी' फिल्म के लिए साई पल्लवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की हकदार थीं। एक अन्य यूजर ने भी लगभग इसी बात दोहराते हुए लिखा कि साई पल्लवी किसी अन्य अभिनेत्री की तुलना में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए ज्यादा हकदार हैं। 'गार्गी' फिल्म में सब कुछ 'टॉप क्लास' का था। 
विज्ञापन


Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ दर्शकों को समर्पित किया पुरस्कार, बोले- और मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं
विज्ञापन


साई पल्लवी जीततीं तो ज्यादा खुशी होती
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में नित्या मेनन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। उन्हें तमिल फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। एक यूजर, जो नित्या मेनन के जीतने पर खुश हैं, ने लिखा कि उन्हें और भी खुशी होती अगर साई पल्लवी 'गार्गी' में अपने ईमानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीततीं। वहीं, एक अन्य यूजर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा से नाराज दिखा। उसने भी यही लिखा कि साई पल्लवी 'गार्गी' फिल्म में अपने अभिनय के लिए अवॉर्ड की हकदार थीं।



Pavan Malhotra: पवन ने दूसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1998 में सोच रहे थे राष्ट्रपति से क्या कहूंगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें