फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rukmini Vasanth: 'वीडी 12' में तो नहीं हो पाई रुक्मिणी वसंत की एंट्री, लेकिन 'वीडी 14' में बन सकती है बात

Sat, 27 Jul 2024 11:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रुक्मिणी वसंत अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ 'वीडी 14' नजर आ सकती हैं। इसके लिए उनसे बातचीत जारी हैं।  
 
विज्ञापन
रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा की नई फिल्म 'वीडी 12' की शूटिंग जारी है। यह फिल्म का अस्थाई शीर्षक है। हाल ही में, अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे की एक इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला था कि वो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने कोलंबो में फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की थी। इससे पहले यह साफ नहीं हो पाया था कि 'वीडी 12' में कौन सी अभिनेत्री दिखाई देंगी। इसके लिए रुक्मिणी वसंत का नाम भी चल रहा था, लेकिन अब खबर है कि वो एक दूसरी फिल्म में दिख सकती हैं।

विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
जैसे ही रुक्मिणी वसंत के प्रशंसकों को पता चला कि भाग्यश्री बोरसे की 'वीडी 12' में एंट्री हो गई है तो वे थोड़ा मायूस हुए, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुक्मिणी वसंत एक दूसरी फिल्म में विजय देवरकोंडा के ही साथ में काम कर सकती हैं।

Rakt Bramhand: राज और डीके की सीरीज को मिला इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का साथ, गन्स एंड गुलाब्स के बाद हुई साझेदारी

विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @TheDeverakonda
रिपोर्ट्स की मानें तो रुक्मिणी वसंत और विजय देवरकोंडा 'वीडी 14' में नजर आ सकते हैं। इसका निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे, जो इससे पहले 'राजा वारु रानी गारू' और 'अशोक वनामलो अर्जुन कल्याणम' बना चुके हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम द्वारा रुक्मिणी से चर्चा की जा रही है, जो आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती हैं सना मकबूल, अनिल बोले- ये जुनून ठीक नहीं
विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
रुक्मिणी वसंत पिछली बार कन्नड़ फिल्म 'सप्त सागरदाचे एलो' के दूसरे भाग में नजर आई थीं, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें रक्षित शेट्टी ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। वो अब तक 'बीरबल ट्रायलॉजी केस 1', 'अपस्टार्ट्स' और 'सप्त सागरदाचे एलो: साइड बी' में काम कर चुकी हैं। 'वीडी 14' की बात करें तो यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा बनाया जाएगा।

Aditya Roy Kapoor: पर्दे पर रणबीर के साथ फिर से धमाल मचाना चाहते हैं आदित्य रॉय कपूर, कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें