फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renukaswamy murder case: रेणुका स्वामी हत्याकांड में नया मोड़, कन्नड कॉमेडियन चिक्कन्ना से पूछताछ करेगी पुलिस

Mon, 17 Jun 2024 06:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बंगलुरु के हाई प्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर की जांच कर रही पुलिस टीम ने कन्नड़ सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन चिक्कन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस केस के संबंध में एक कानूनी नोटिस सोमवार को ही भेजा गया है।  
विज्ञापन
कॉमेडियन चिक्कन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पहले ही रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में प्रमुख कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने प्रसिद्ध कन्नड़ कॉमेडियन चिक्कन्ना को इसी केश के पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वारदात वाले दिन वह सुपरस्टार दर्शन के साथ एक पब में पार्टी कर रहे थे। इस केस के संबंध में कॉमेडियन चिक्कन्ना के पास एक कानूनी नोटिस सोमवार को ही भेजा गया है।  
विज्ञापन


कॉमेडियन चिक्कन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 37 वर्षीय चिक्कन्ना से पूछताछ करने का निर्णय लिया गया है, जो कि मुख्य रूप से एक कॉमेडियन हैं। कथित तौर पर आठ जून की रात जब अपराध किया गया था, तब चिक्कन्ना दर्शन के साथ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अभी केवल पूछताछ के लिए है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या चिक्कन्ना इस मामले और उसके पास मौजूद जानकारी के बारे में कुछ भी जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शन के एक प्रशंसक ने कथित तौर पर गौड़ा को सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे अभिनेता नाराज हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा सहित 10 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इनमें पवित्र गौड़ा, दशर्न, पवन, नंदीश, जगदीश और भी कई लोगों के नाम शामिल हैं। रेणुका को अगवा करने के बाद दर्शन के पास लाया गया था, जहां उन्होंने उसे बेल्ट से जमकर मारा-पीटा था। इसके बाद अपराधियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसे बुरी तरह टार्चर किया। पूरी वारदात को बंगलुरु के पट्टनगेरे गांव में अंजाम दिया गया था। मौका-ए-वारदात से दर्शन के जाते ही रेणुका स्वामी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें