निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के पहले गाने 'भैरव एंथम' का वीडियो रिलीज हो गया है। इसे गायक दिलजीत दोसांझ और विजयनारायण ने गाया है। संतोष नारायणन ने संगीत तैयार किया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को तीन भाषाओं- तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाया गया है। बता दें कि गाने के ऑडियो को 16 जून को रिलीज किया गया था।
प्रभास और दिलजीत दोसांझ का डांस
निर्माताओं ने हाल ही में प्रभास और दिलजीत दोसांझ का 'भैरव एंथम' का एक टीजर साझा करके उत्साह बढ़ा दिया है। प्रशंसक वीडियो रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब आखिरकार एंथम रिलीज हो गया है। उनकी ऊर्जा के उच्च स्तर ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। वीडियो की शुरुआत प्रभास के एक्शन सीन से होती है। वे सभी सीन करते और दिलजीत के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही ठेठ पंजाबी पोशाक में हैंडसम लग रहे हैं।
Upendra Rao: चिरंजीवी के साथ काम करने पर उपेंद्र राव का खुलासा, स्टारडम के कारण नहीं कर पाए थे फिल्म डायरेक्ट
27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। ऐसे में इसका प्रचार भी जोर पकड़ चुका है। आए दिन फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। उससे पहले 'बुज्जी एंड भैरव' नाम से एक एनिमेटिड सीरीज लॉन्च की गई थी। मालूम हो कि फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Swara Bhasker: विवादास्पद बयानों के कारण स्वरा को फिल्मों में मिले कम अवसर, कहा- 'मेकर्स बुरा-भला बोलने लगते'
पांच भाषाओं में रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'
'कल्कि 2898 एडी' का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। जोर्डजे स्टोजिलजकोविक इसके सिनेमैटोग्राफर हैं। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।