अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कहती रहती हैं। सिनेमा जगत में 90 के दशक में उनका जलवा था। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। हाल ही में, रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली बातें साझा की हैं।
चुनने की आजादी कम थी
रवीना टंडन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने 90 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उस वक्त उन्हें एक धारणा से लड़ना पड़ा था। वे फिल्मों में स्टीरियोटाइप हो रही थी। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में हालत ऐसी थी कि अभिनेत्रियों को अपने ही करियर की रणनीति बनाने का मौका नहीं मिलता था। अभिनेत्रियों को अपना काम चुनने की आजादी बहुत ही कम थी।
एक साथ करते थे 10-12 फिल्मों में काम
रवीना ने बताया कि जब हमारे करियर की शुरुआत हुई थी तो हम एक वक्त में एक या दो फिल्मों में काम नहीं करते थे। हम एक साथ 10 से 12 फिल्में किया करते थे। कुछ फिल्मों के बारे में ऐसा कहा जाता था कि अगर उसमें कोई बड़ा अभिनेता और बड़ा निर्देशक है तो फिल्म सुपरहिट साबित होगी। उन दिनों में फिल्मों को लेकर ज्यादा चयन नहीं होता था।
The Broken News Season 2 Trailer: इंतजार खत्म, 'द ब्रोकन न्यूज 2' का ट्रेलर रिलीज, सच भी बनेगा सनसनी!
अभिनेत्रियों को नहीं मिलते थे ज्यादा पैसे
रवीना टंडन ने कहा कि उन दिनों अभिनेत्रियों को ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे। एक हीरो एक फिल्म से जितना कमा लेता था, एक अभिनेत्री उतना पैसा 15 से 16 फिल्मों में काम करने के बाद ही कमा पाती थी। उन्होंने स्टीरियोटाइपिंग का कारण बताते हुए कहा कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि हमें अपने को स्थापित करने में वक्त लगा। जब वे फिल्में रिलीज होने लगती थी, जिनमें छह सुपरहिट गाने और वही एक जैसे सीन होते थे तो इस तरह की और भी फिल्मों में काम मिलने लगता था। ऐसी स्थिति में आंख मूंदकर उन फिल्मों को साइन कर लिया जाता था। करियर प्लानिंग नाम की कोई चीज थी ही नहीं।
Kareena Kapoor: इस किरदार को निभाने में बेबो को आया था मजा, आज खुद ही किया खुलासा, फिल्म को मिले थे तीन अवॉर्ड
अब नहीं है पुराने जैसी हालत
रवीना ने कहा कि अब हालत ऐसी नहीं है। उन्होंने दीपिका पादुकोण का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद पांच-छह फिल्म करते ही दीपिका को 'बाजीराव मस्तानी' में काम करने का मौका मिल गया था। उन्हें वैसा काम करने का मौका मिला, जैसा वे करना चाहती थीं। हमें अपनी पंसद का काम करने का मौका बड़ी देर से मिलता था। इसके लिए पहले 20 फिल्में करनी पड़ती थी।
AR Rahman-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने जा रहे हैं एआर रहमान? खुद किया खुलासा!