फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Megan Thee Stallion: एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद टूटीं रैपर मेगन थे स्टैलियन, मंच पर छलके आंसू

Mon, 10 Jun 2024 01:49 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रैपर मेगन थे स्टैलियन एक कार्यक्रम में अपनी गायकी का प्रदर्शन दे रही थीं। इस दौरान वे मंच पर अचानक रोने लगीं। इससे पहले अभिनेत्री का एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
मेगन थे स्टैलियन - फोटो : इंस्टाग्राम: @theestallion
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर मेगन थे स्टैलियन ने हाल ही में अपना एल्बम 6.28 रिलीज किया। वहीं इस बीच वे फ्लोरिडा के टैम्पा में डलास हॉट गर्ल समर 2024 के दौरान अपने प्रदर्शन के दौरान रो पड़ीं। रैपर ने अपने प्रदर्शन के दौरान अपने आंसू रोकने की कोशिश की, क्योंकि वे उस समय कमजोर पड़ गई थीं, लेकिन वहां मौजूद उनके प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें समर्थन दिखाया। प्रस्तुति देते हुए उनकी आंखों में आंसू गए गए और उनकी यह प्रतिक्रिया उनका एक कथित एआई जनरेटेड अश्लील टेप वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बीच आई है।

विज्ञापन

मंच पर भावनात्मक रूप से टूटीं रैपर
बीते शनिवार की रात को रैपर मेगन थे स्टैलियन अमली एरिना में अपनी गायकी का प्रदर्शन दे रही थीं। इस दौरान वे मंच पर अचानक रोने लगीं। हालांकि, उस समय उन्होंने खुद को संभालते हुए प्रस्तुति जारी रखने की कोशिश की, लेकिन प्रशंसकों की भीड़ से प्रोत्साहन और प्यार मिलने के बाद वे टूटने लगीं और भावुक हो गईं। इस दौरान एक प्रशंसक के कैमरे ने इस भावनात्मक दृश्य को कैद कर लिया। ये चीजें उस समय हुईं, जब रैपर ने सोशल मीडिया पर अपना एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल करने वालों की निंदा की थी और अपनी निराशा व्यक्त की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रशंसक द्वारा इंटरनेट पर साझा किए गए वीडियो में रैपर नजर आ रही हैं, जो अपने हिट गाने 'कोबरा' की प्रस्तुति दे रही हैं। गाना गाते हुए वे कुछ देर के लिए अपना सिर झुकाती हैं और खुद को संभालने के लिए गहरी सांस लेती हैं। उनकी आवाज अटकने लगी और हाथ भी कांपने लगे और वे खुद को संभालने में नाकामयाब हो गईं। अब इस वीडियो के वायरल हो ने के बाद से प्रशंसकों का मानना है कि वे अपने अश्लील वीडियो के वायरल होने की घटना से परेशान हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन

मेगन ने जताई थी नाराजगी
रैपर ने एक्स अकाउंट पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'यह वाकई अजीब है कि जब आप मुझे जीतते हुए देखते हैं तो आप मुझे चोट पहुंचाने के लिए किस तरह आगे बढ़ते हैं। आप बहुत आगे बढ़ जाते हैं। यह नकली और बकवास है। बस इतना जान लीजिए कि आज आपके साथ खेलने का आखिरी दिन था और मैं सच कह रही हूं।' प्रशंसकों ने इस पोस्ट का भरपूर समर्थन किया। प्रशंसकों ने रैपर से कथित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें