इन दिनों सिनेमाप्रेमियों की निगाहें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न पर टिकी हुई हैं। इस साल इसके 15वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां नजर आने वाली हैं। समारोह शुरू होने से पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन को संबोधित करेंगे। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अब उन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देखना वाकई अलग किस्म का अनुभव होने वाला है।
13 अगस्त को भाषण देंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर
15वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आगाज 15 अगस्त से होगा और यह 25 अगस्त तक चलेगा, लेकिन महोत्सव की शुरूआत से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को रानी मुखर्जी और करण जौहर अपना भाषण देंगे। दोनों के प्रशंसक यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वे क्या कुछ कहेंगे।
Haniya Aslam Passed Away: पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम ने कहा दुनिया को अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
सम्मानित महसूस कर रहे हैं रानी और करण
रानी मुखर्जी का कहना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व हैं। रानी ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सिनेमा के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत करना उनके लिए सम्मानजनक बात होगी। वहीं, करण जौहर भी कार्यक्रम में बोलने का मौका देने के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। करण जौहर इसे भारतीय सिनेमा के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव के तौर पर देख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आस्ट्रेलिया की संसद और उसके सदस्यों का आभार भी जताया।
Keerthy Suresh: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कीर्ति सुरेश का बड़ा खुलासा, फिल्म में भूमिका का मिला था प्रस्ताव
संसद में होगी भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की संसद में रानी मुखर्जी और करण जौहर का बतौर मुख्य वक्ता शामिल होना, इस फेस्टिवल के बढ़ते प्रभाव और इसकी मान्यता का प्रमाण है। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान कई फिल्में दिखाई जाएंगी और संसद भवन में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कई मंत्री और संसद सदस्य भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव और इसके सांस्कृतिक महत्व पर अपनी बात रखेंगे।
Shershaah: सिद्धार्थ-कियारा की शेरशाह को तीन साल पूरे, अभिनेता ने जश्न मनाते हुए साझा की तस्वीरें, लिखा ये नोट