अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान 'एनिमल' स्टार ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही साथ वे अपनी बहन रिद्धिमा संग अपने रिश्तों के बारे में भी बातें करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वे अपनी बहन से बहुत क्लोज नहीं है और इसकी एक ठोस वजह है। आइए जानते हैं रणबीर कपूर ने क्या कुछ कहा है--
रणबीर कपूर से पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि रिद्धिमा के साथ बड़ा होना कैसा रहा। इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'दीदी मुझसे दो साल बड़ी हैं। मैं उससे प्यार करता हूं, जब तक मैं सातवीं कक्षा में था तब तक हम एक ही रूम में रहते थे। मैं 13 साल का था और वे 15 साल की थी। हमारे बहुत झगड़े होते थे। वे मुझे मारती थी क्योंकि वह मुझसे बड़ी थी'।
रणबीर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैं उनसे साइज में बड़ा हो गया तब मैं उन्हें पीटने लगा था, लेकिन फिर वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। जब वे लौट कर आईं तब मैं न्यूयॉर्क चला गया। जब तक मैं अपनी पढाई खत्म करके वापस आया तब तक उनकी शादी हो गई थी। मैं उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाया और हमारा बॉन्ड जितना क्लोज होना चाहिए उतना नहीं हो पाया'।
रणबीर कपूर ने खुद को एक अलग किस्म का इंसान बताते हैं। वे कहते हैं, 'मैं जल्दी किसी से अटैच नहीं हो पाता हूं, लेकिन राहा के जन्म के बाद मैं खुद को बदलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं दीदी और जीजा जी दोनों को बहुत मानता हूं। वे अपनी दुनिया में खुश हैं और मैं उनकी खुशी में खुश हूं। मुझे लगता है अगर हम साथ रहते थे तो शायद हमारा रिश्ता कुछ और होता'।
रणबीर कपूर अपने माता-पिता के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैं अपनी मां से ज्यादा नजदीक महसूस करता हूं। शायद वे मुझसे खुलकर बात करती थीं ये एक वजह हो सकती हैं। मेरे पिता कभी भी खुलकर अपनी बातें नहीं कह पाए शायद इसलिए मैं उन्हें और बेहतर नहीं समझ पाया'।