राधिका मदान
- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
इंडिया टुडे के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में राधिका मदान से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी भूमिका को रिजेक्ट करने का पछतावा है। इस पर अभिनेत्री ने तुरंत 'बुलबुल' का नाम लिया। अभिनेत्री ने कहा, "मैं कागज पर इसका विजन नहीं देख पाई," उन्होंने आगे कहा कि वह स्क्रीन पर जो देखती हैं, उसकी कल्पना नहीं कर पाती हैं। राधिका ने खुद से पूछा, 'मैं ऐसा क्यों नहीं देख पाई?'