साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पुरी जगन्नाध की 'डबल आईस्मार्ट' स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता और चार्ममे कौर के बैनर पुरी कनेक्ट्स द्वारा समर्थित इस फिल्म में राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में हैं।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाध की आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने आज शनिवार को इसकी घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए राम पोथिनेनी ने फिल्म की रिलीज का जानकारी दी है। 'डबल इस्मार्ट' पांच भाषाओं- तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।
दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार
निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। टीजर की बात करें तो एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी हैं। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त नए अवतार में नजर आए थे।
'आईस्मार्ट शंकर' का है सीक्वल
ये फिल्म पोथिनेनी और जगन्नाध की 2019 की साइंस-फाई एक्शन फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। 'डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।