अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक के एक छोटे से गांव ‘कब्बाली’ में एक स्कूल का दौरा किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री कर्नाटक में कुछ दिनों रहीं। हाल ही में अभिनेत्री ने कर्नाटक के एक छोटे से गांव ‘कब्बाली’ में एक स्कूल का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सनी को देखकर बच्चे काफी खुश दिख रहे हैं।
सनी का दिखेगा माफिया अवतार
सनी अपनी आगामी फिल्म में ‘द फैमिली मैन’ की अभिनेत्री प्रियामणि के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ‘कोटेशन गैंग’ में एक लोकल माफिया के किरदार निभाएंगी। फिल्म में उन्हें एक हत्यारे के रूप में दिखाया गया है जो एक गिरोह की प्रमुख सदस्य है, जो कांट्रैक्ट किलिंग में माहिर है।
सनी के डांस शो पर भी लग चुकी है रोक
बता दें कि 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में सनी का डांस शो होने वाला था, लेकिन केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस शो को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रदर्शन कार्यक्रम की सूची में शामिल न हो। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पिछले साल नवंबर में एर्नाकुलम में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में एक संगीत कार्यक्रम में हुई भगदड़ की घटना की वजह से लिया गया है।
Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल, परिजनों को दी आर्थिक मदद