राम चरण इन दिनों अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में वे किआरा आडवाणी, एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, समुथिरकानी, नवीन चंद्र जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं।
साउथ सुपर स्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके राम चरण इंडस्ट्री में एक अच्छे पति और पिता के रूप में भी मशहूर हैं। साल 2012 में वे अपनी स्कूल स्वीटहार्ट उपासना के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी के बाद दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने उपासना और अपने रिश्ते से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
उपासना को होती थी जलन
राम चरण और उपासना की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन दोनों की आपसी समझ देखते ही बनती हैं। राम चरण एक इंटरव्यू में उपासना के बारे में बातें करते हुए बोले, 'उपासना और मैं बहुत ही अलग परिवारों से आते हैं। शुरुआत में तो उपासना को इस बात से भी परेशानी होती थी कि मैं स्क्रीन पर दूसरी अभिनेत्रियों के साथ नजदीक कैसे जा सकता हूं।'
धीरे-धीरे उपासना समझने लगीं काम
राम चरण अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'पहले मुझे लगा था कि काफी कठिन होगा उपासना को समझाना, लेकिन वे धीरे-धीरे सब कुछ समझने लगीं। पहले वे पूछती थीं कि आपको इन नायिकाओं के साथ ऐसे दृश्य करने की क्या जरुरत है। मैं उन्हें बताता था कि पर्दे पर जो कुछ भी दिखता है उसके पीछे एक टेकनीक होता है। मैं उन्हें अपने साथ फिल्मों के सेट पर लेकर जाने लगा और उन्हें अपने दोस्तों से भी मिलवाया। उसके बाद वे कभी परेशान नहीं हुईं।'
राम चरण का वर्क-फ्रंट
राम चरण इन दिनों अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में वे किआरा आडवाणी, एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, समुथिरकानी, नवीन चंद्र जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा राम चरण जान्हवी कपूर के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगे।