फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaam Chalu Hai: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'काम चालू है', इस दिन राजपाल यादव उठाएंगे समाज की असलियत से पर्दा

Wed, 03 Apr 2024 09:41 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजपाल यादव स्टारर 'काम चालू है' एक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म समाज की असलियत से भी पर्दा उठाती दिखेगी। पलाश मुच्छल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसका प्रीमियर होगा।
विज्ञापन
फिल्म काम चालू है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'काम चालू है' एक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म समाज की असलियत से भी पर्दा उठाती हुई दिखाई देगी। पलाश मुच्छल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। राजपाल यादव के अलावा जिया मानेक भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म जल्द ही अपनी रिलीज के लिए तैयार है। 'काम चालू है' को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर इस फिल्म का प्रीमियर होगा।

विज्ञापन


इस दिन होगा फिल्म का प्रीमियर
डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 ने आज फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए घोषणा की है कि ये फिल्म सिनेमाघरों की जगब सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। जी5 ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के प्रीमियर की तारीख बताई है। 19 अप्रैल को इस फिल्म का प्रीमियर जी5 पर होगा। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी पर आधारित है। राजपाल यादव और जिया मानेक के अलावा इस फिल्म में बाल कलाकार कुरांगी नागराज में अहम भूमिका में हैं। 
क्या है 'काम चालू है' की कहानी
'काम चालू है' एक ऐसा शब्द है, जिसे आम आदमी को हर दफा सुनना पड़ता है। इसी काम के चलते काफी लोगों को बहुत कुछ सहना पड़ा है। राजपाल यादव की फिल्म 'काम चालू है' इसी मुद्दे के इर्द गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। फिल्म के पोस्ट में अभिनेता सांगली की सड़क पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़े काफी गंदे दिख रहे हैं। वहीं साइड में राजपाल यादव कुरांगी के साथ खिलखिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पलाश मुच्छल ने किया इसका निर्देशन
फिल्म 'काम चालू है' को पलाश मुच्छल ने निर्देशित किया है। पलाश ने ही राजपाल यादव के साथ फिल्म अर्ध बनाई थी। फिल्म को बेसलाइन वेंचर्स और पाल म्यूजिक एंड फिल्म्स द्वारा इसे बनाया गया है। निर्देशन के साथ-साथ पलाश मुच्छल ने ही इस फिल्म को लिखा है। ये फिल्म 19 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन


Sanjay Dutt: इस मेगास्टार की फिल्म में भूत बनेंगे संजय दत्त, शाहरुख, सलमान, अमिताभ के बाद अब ‘बाबा’ की बारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें