फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात

Sun, 15 Sep 2024 12:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर खान और हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर करीना की इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इस फिल्म पर राजकुमार राव की प्रतिक्रिया आई है। 
 
विज्ञापन
राजकुमार राव- 'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। राजकुमार राव ने भी फिल्म की तारीफ की और इसे एक मनोरंजक थ्रिलर बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर करीना की इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा किया है और अपनी प्रतीक्रिया दी है।
विज्ञापन


राजकुमार ने की करीना की फिल्म की तारीफ
राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से करीना का एक लुक साझा किया और लिखा, "सिनेमाघरों में चल रही इस मनोरंजक थ्रिलर को जरूर देखें।" बता दें बकिंघम मर्डर्स करीना कपूर और हंसल मेहता की एक साथ पहली फिल्म है। 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गईं यह कहानी, महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस किया गया है।
विज्ञापन


राजकुमार की आगामी फिल्में
राजकुमार राव फिलहाल स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है। इस बीच राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का पोस्टर जारी हुआ है। इस पोस्टर के साथ राजकुमार राव ने लिखा, 'मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है जल्द ही मुलाकात होगी'। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 3 की भी घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन


करीना कपूर की आगामी फिल्में
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में अपना जलवा बिखेर चुकीं करीना कपूर खान की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म ''सिंघम अगेन' में करीना नजर आएंगी। यह फिल्म सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में करीना एक बार फिर से अवनी के किरदार से तहलका मचाती नजर आएंगी। 
Akshay Kumar: जब अक्षय कुमार ने स्कूल में किया था एक लड़की का होमवर्क, ताकि गालों पर मिल सके किस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें