फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajat Poddar Passed Away: 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Sat, 28 Sep 2024 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन के समय उनकी पत्नी उनके साथ थीं। 
विज्ञापन
रजत पोद्दार - फोटो : एक्स: @rajatdesigns
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का आज 28 सितंबर की सुबह लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर थे। इससे पहले वे 'हाउसफुल 5' की टीम का भी हिस्सा थे। रजत आने वाली कई बड़ी बजट की मनोरंजक फिल्मों पर काम कर रहे थे, माना जा रहा था कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब वे लंदन में थे। हालांकि, उनके अचानक निधन के बारे में और जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

अनीस बज्मी ने व्यक्त किया शोक
अनीस बज्मी और विवेक रंजन अग्निहोत्री जैसे निर्देशकों ने उनके निधन की पुष्टि की है। फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि वह अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 पर रजत पोद्दार के साथ मिलकर काम कर रहे थे। वास्तव में उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट में उनके अचानक निधन पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक दिन पहले शुक्रवार शाम को रजत से बात की थी। उन्होंने आगे कहा कि वह लंदन में थे और फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी अभिनीत हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बारे में भी चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पोद्दार ने इसकी बहुत प्रशंसा की थी।

विवेक अग्निहोत्री ने जताया दुख
इस बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के लिए रजत पोद्दार के साथ काम कर रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने रजत के निधन की जानकारी की पुष्टि करते हुए एक नोट साझा किया और इस खबर पर दुख भी व्यक्त किया। रजत पोद्दार के साथ अपने करीबी रिश्ते को बताते हुए विवेक ने लिखा, 'मेरे दोस्त, भाई और सबसे अच्छे और सबसे बड़े प्रोडक्शन डिजाइनर में से एक रजत पोद्दार अब हमारे बीच नहीं रहे। बिल्कुल स्वस्थ, हमेशा खुश रहने वाले, तनाव मुक्त व्यक्ति रजत को लंदन में रात में कार्डियक अरेस्ट हुआ। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना 'द दिल्ली फाइल्स कैसे बना पाऊंगा? ओम शांति रजत?'
विज्ञापन

इन फिल्मों के लिए किया काम
रिपोर्ट के अनुसार, वे हाउसफुल 5 की टीम का हिस्सा थे, जो लंदन, स्पेन और फ्रांस समेत यूरोप के कई शहरों और देशों में शूटिंग कर रही थी। उनके निधन के समय उनकी पत्नी उनके साथ थीं। रजत पोद्दार ने कई फिल्मों के लिए कला निर्देशन और प्रोडक्शन डिजाइनिंग का काम किया है, जिनमें नो प्रॉब्लम, जन्नत, वो लम्हे, आवारापन, गैंगस्टर, कलयुग, जहर, मर्डर, मर्डर 2, काइट्स, 1920,  बर्फी। फैंटम, गुंडे, ग्रैंड मस्ती, जग्गा जासूस, पठान, फाइटर, ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2, जुड़वा 2, बागी, सत्यप्रेम की कथा, भूल भुलैया 2, बंटी और बबली 2, कुली नंबर 1, वॉर, प्यार का पंचनामा 2, आशिकी 2 आदि शामिल हैं। उनके बेटे पारिजात पोद्दार ने भी उनके साथ काम किया था और दोनों ने हाल के वर्षों में कई फिल्मों में साथ काम किया था। अपनी मृत्यु के समय, वह वॉर 2, भूल भुलैया 3 आदि में कला निर्देशक या प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में जुड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें