अभिनेता आर. माधवन मीडिया और फैंस से बहुत विनम्रता से मिलते हैं। मजाक करने का मौका भी नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। पैपराजी के कैमरों ने माधवन को कैद किया। इस दौरान एक शख्स ने कहा 'आपकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं हम'। इस पर आर माधवन ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया और फिर खुद भी हंसने लगे। इतना ही नहीं, माधवन ने वहां ठहरकर पैपराजी को पोज भी दिए।
मजाकिया अंदाज से जीता दिल
माधवन का यह वायरल वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। वीडियो में माधवन से जब पैप्स ने कहा कि हम आपकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं तो एक्टर ने कहा, 'क्या बात कर रहे हो यार, मुझे लगा मां बाप ने बड़ा किया है'। इसके बाद वे खिलखिलाकर हंस पड़े। माधवन ने पैपराजी को खूब पोज दिए। एक्टर ने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।
रणवीर सिंह के साथ करेंगे फिल्म
माधवन के लुक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्रो, आप इतने यंग कैसे लगने लगे हो?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनकी उम्र रिवर्स में बढ़ रही है शायद'। कोई लिखा रहा है 'शैतान' तो उनकी अगले प्रोजेक्ट पर सवाल करता नजर आ रहा है। आर. माधवन की अगली फिल्म की बात करें तो वे आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म में संजय दत्त, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे।
पान मसाला के विज्ञापन को कर दिया इनकार
इसके अलावा मैडी की झोली में दे दे प्यार दे 2, शैतान 2 और शंकरा जैसी फिल्में भी हैं। आर माधवन अपने अभिनय के अलावा अपने नैतिक मूल्यों के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्हें पान मसाला के एक विज्ञापन का ऑफर दिया गया था, मगर एक्टर ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने पान मसाला जैसे प्रोडक्ट के प्रचार के लिए करोड़ों रुपये की डील के लिए इनकार कर दिया।