शुक्रवार को विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी12' का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वह बेहद खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों का बड़ा नाम हैं। उन्हें पूरे देश में पसंद किया जाता है। हिंदी फिल्मों के दर्शक भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेता ने आज, शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म ‘वीडी 12’ की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने फिल्म से एक शानदार पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
खतरनाक अवतार में नजर आए विजय
अभिनेता ने अपने फैंस को बेहतरीन सौगात दी है। उन्होंने अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म का एक बेहतरीन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हट गया है। यह एक्शन ड्रामा अगले साल 28 मार्च, 2025 को रिलीज होगी। इस पोस्टर में वह छोटे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उन्हें काफी चोट लगी हुई है और वह बारिश में भींगते हुए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, "उसकी किस्मत उसका इंतजार कर रही है। गलतियां, खून-खराबा,सवाल और पुनर्जन्म।“
Sana Makbul: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं फिनाले में पहुंचीं सना मकबूल, जीत पाएंगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी?
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना ‘वीडी 12’ पोस्टर को बताया पागलपन
अभिनेता के फैंस को यह पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। वो इस पोस्टर पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस ने इसे उनकी वापसी करार दिया है। फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म से वह दमदार वापसी करेेंगे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फैंस के साथ-साथ उनकी कथित गर्लफ्रेड और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी यह पोस्टर काफी पसंद आया है। उन्होंने इसे एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए आग वाले इमोजी के साथ लिखा,”पागलपन।”