कुछ दिन पहले ही जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट हुआ था। इस फिल्म का ट्रेलर भी सनी देओल की आवाज में जारी किया था। खबर आई कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की एंट्री होगी। अब लग रहा है कि इस फिल्म को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिल्म प्रोड्यूसर भरत शाह ने पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार
भरत शाह ने जारी किया नोटिस
दरअसल, बॉर्डर 2 को लेकर कंप्लीट सिनेमा मैगजीन में जेपी दत्ता के खिलाफ पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि बॉर्डर फिल्म के पूरे राइट्स उनके पास हैं। 21 नवंबर 1994 में दोनों पार्टियों के बीच इसको लेकर एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन दोनों के बीच असहमति के चलते ये तय किया गया कि बॉर्डर से हुए प्रॉफिट को आधा-आधा शेयर किया जाएगा। साथ ही फिल्म की आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार भरत शाह को रूबरू कराया जाएगा।
Jasleen Royal: जसलीन रॉयल ने गुरु रंधावा के खिलाफ दायर किया मुकदमा, कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ा है मामला
जेपी दत्ता ने नहीं मानी शर्तें
इस नोटिस में लिखा है कि जे पी दत्ता ने डील की शर्तों को नहीं माना है। बाद में न तो फाइनेंस को फिल्म के वित्तीय विवरण के बारे में बताया गया और न ही उसे मुनाफे का भुगतान किया गया। भरत शाह ने इसके बाद भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल में शिकायत की। साल 2014 में, उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। मामला अब सिविल कोर्ट में स्थानांतरित हो गया है और यह विचाराधीन है।
Badshah and Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी की तकरार को मिली हवा! आखिर क्या है माफिया मुंडीर?
सोनी को बेचे गए राइट्स तो मिला शेयर
साल 2021 में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए भरत शाह ने कहा कि इस फिल्म को लेकर मुझे कोई अपडेट नहीं दिया गया। जब फिल्म के राइट्स सोनी को बेचे गए तब मुझे मेरा शेयर मिला, लेकिन बाद में मुझे कुछ नहीं मिला। भरत शाह ने साल 2012 में फाइल की गई उनकी शिकायत अभी भी चल रही है। केविड की वजह से केस में देरी हो रही है और बस तारीखें मिल रही हैं। खबरों की मानें तो बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर कर रहे हैं और जेपी दत्ता इसके को प्रोड्यूसर हैं।