फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'द गुड हॉफ' के प्रीमियर पर प्रियंका की खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग, निक भी दिखे दीवाने

Wed, 14 Aug 2024 11:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में हॉलीवुड अमेरिकी ड्रामा फिल्म 'द गुड हॉफ' का शानदार प्रीमियर हुआ। इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे, लेकिन सभी की निगाहें फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे निक जोनस की पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर टिकी दिखीं। इस दौरान प्रियंका इतनी खूबसूरत दिख रही थीं कि निक भी उनके ऊपर से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे थे। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'द गुड हॉफ' के प्रीमियर में पहुंचे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस फिल्म में निक जोनस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की फिल्म के प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द गुड हाफ' के प्रीमियर में शामिल होने के लिए जब प्रियंका कार से बाहर निकलीं, तो सभी एक टक उन्हें ही देखते रहे। ऑनलाइन सामने आए इस वीडियो और तस्वीरों में प्रियंका को एक शानदार आउटफिट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक लेसी बॉडीसूट पहना था, जिसे उन्होंने एक शीयर ओवरऑल के साथ स्टाइल किया था। इस आउटफिट ने न केवल प्रशंसकों को बल्कि निक को भी इतना इंप्रेस किया कि वह भी अपनी हॉट पत्नी के ऊपर से नजरे नहीं हटा पा रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर साझा हुए इन वीडियोज और तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सिंगर और अभिनेता निक पत्नी प्रियंका के ऊपर से अपनी आंखें नहीं हटा पा रहे हैं। निक की इन हरकतों से पोज देते समय प्रियंका भी शरमाती हुई नजर आईं। प्रीमियर के दौरान निक और प्रियंका दोनों ने एक साथ कई पोज दिए। निक और प्रियंका ने 'द गुड हाफ' के बाकी सितारों के साथ भी तस्वीरें खिचवाईं। इनमें ब्रिटनी स्नो, एलेक्जेंड्रा शिप, डेविड आर्क्वेट, मैट वॉल्श, एलिजाबेथ शू, रयान बर्गारा और मिमी जियानोपुलोस शामिल हैं।
 

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
'द गुड हाफ' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें निक जोनस अपनी पहली मुख्य भूमिका में नजर आएं। इस फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट श्वार्टजमैन ने किया है। फिल्म में ब्रिटनी स्नो, डेविड आर्क्वेट, एलेक्जेंड्रा शिप, मैट वॉल्श और एलिजाबेथ शू नजर आएंगे। फिल्म की कहानी निक के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जो अपनी मां की मौत के साथ-साथ अपने पिछले दुखों से निपटने की कोशिश करता है।


 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं प्रियंका की काम की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी चुकी हैं और अब वह इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। बता दें 'द ब्लफ' की शूटिंग से पहले प्रियंका ने इस साल अप्रैल में 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी की थी। इल्या नैशुल्लर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के अलावा इदरीस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड नजर आएंगे।
Avatar 3: 'अवतार 3' को लेकर जेम्स कैमरून का खुलासा, नहीं नजर आएंगी तीसरे भाग में यह ऑस्कर विजेता अभिनेत्री!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें