फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabha Atre: शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 13 Jan 2024 10:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाले अत्रे को भारत सरकार ने तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
प्रभा अत्रे, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक था।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रसिद्ध गायिका का 92 वर्ष की आयु में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरेंं पोस्ट करते हुए लिखा, "डॉ. प्रभा अत्रे जी भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक महान हस्ती थीं, जिनके काम की न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में प्रशंसा हुई। उनका जीवन उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक था। उनके प्रयासों ने हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने को बहुत समृद्ध किया है। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।''

सोते समय पड़ा दिल का दौरा
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाले अत्रे को भारत सरकार ने तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका को उस वक्त दिल का दौड़ा पड़ा, जब वे पुणे स्थित अपने आवास पर सो रही थीं। बताया जा रहा है कि तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रभा अत्रे के परिवार के कुछ करीबी सदस्य विदेश में रहते हैं। परिवारीजनों के आने के बाद गायिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने बेटे के लिए किया भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें