फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratik-Bhamini: रियल लाइफ कपल निभाएंगे रील लाइफ में पति-पत्नी की भूमिका, गांधी-कस्तूरबा बन दिखाएंगे जलवा

Thu, 11 Apr 2024 12:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' में भामिनी कस्तूरबा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'दो और दो प्यार' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वे विद्या बालन के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्रतीक आने वाले दिनों में हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' में महात्मा गांधी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस सीरीज की एक और खास बात है प्रतीक 'गांधी' में अपनी पत्नी भामिनी ओझा के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे। 
विज्ञापन


सपना हुआ सच 
प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' में भामिनी कस्तूरबा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। भामिनी ने इस विषय में बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसी बात है। मैं और प्रतीक एक साथ एक सीरीज में वो भी पति-पत्नी की भूमिका निभाएंगे। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।'

Maidaan: कर्नाटकर हाईकोर्ट ने लगाई 'मैदान' पर रोक, बोनी कपूर की कंपनी ने बयान जारी कर कही ये बात
विज्ञापन


प्रतीक ने जाहिर की खुशी 
प्रतीक गांधी अपनी आगामी सीरीज 'गांधी' को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रतीक इस शो में महात्मा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रतीक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पत्नी भामिनी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'एक कलाकार के तौर पर मैं भामिनी को थियेटर के दिनों से जानता हूं। मैं उनके सफर का साक्षी रहा हूं। अब हम एक साथ काम करने वाले हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं भामिनी के लिए बेहद खुश हूं। मैं इस दिन का कब से इंतजार कर रहा था जब उन्हें उनकी क्षमता वाले किरदार मिले और वे उस किरदार के साथ न्याय कर सकें। मैं उन्हें कस्तूरबा के किरदार में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद खान को इस भेष में देखकर लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

हंसल मेहता ने की तारीफ 
हंसल मेहता अप्लॉज एंटरटेनमेंट टीम के साथ मिलकर 'गांधी' का निर्माण कर रहे हैं। हंसल कहते हैं, 'भामिनी एक जबरदस्त अभिनेत्री हैं। मुझे लगता है वे कस्तूरबा के चरित्र को परदे पर बेहद खूबसूरती के साथ निभा पाएंगी।' वहीं अप्लॉज एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर कहते हैं, 'वास्तविक जीवन के जोड़े प्रतीक और भामिनी को मोहन और कस्तूरबा के रूप में लेने का निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि ये दोनों असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं और यह बात  सीरीज को हकीकत के और नजदीक लाएगी।' आपको बताते चलें यह सीरीज मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की किताब 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी-द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड' पर आधारित होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें