फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Rawat: प्रदीप रावत का बड़ा खुलासा, कहा- साउथ में तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं

Sat, 18 May 2024 04:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रदीप रावत ने कहा कि अगर मुंबई में किसी अभिनेता को काम के लिए एक दिन में एक लाख रुपये मिल रहे हैं, तो दक्षिण में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम @i_pradeeprawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी समय से दक्षिण भारतीय फिल्में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पूरे देश में साउथ की फिल्मों को लेकर दर्शक उत्साहित रहते हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार करती है। अब तो हालत ये है कि हर बड़े कलाकार की फिल्म में नॉर्थ और साउथ के कलाकार बड़े स्तर पर साथ में काम करने लगे हैं। हीरो उत्तर भारत से होता है तो विलेन दक्षिण भारत से या फिर इसके एकदम उलट भी चीजें देखने को मिल जाती है। हाल ही में, अभिनेता प्रदीप रावत ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने काम के अनुभव को साझा किया है।

विज्ञापन


Chandu Champion: इस दिन जारी होगा चंदू चैंपियन का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

पैसे देने के मामले में उत्तर और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अंतर है
प्रदीप रावत ने सिद्धार्थ कन्नन को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने दोनों इंडस्ट्री के बीच काम के पैसे की असमानता पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पैसे देने के मामले में दोनों में काफी बड़ा अंतर है। प्रदीप ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि साउथ में काम के लिए ज्यादा पैसे मिलते हैं। वहां तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं। यानी अगर मुंबई में किसी काम के 100 रुपये मिल रहे हैं तो दक्षिण में 300 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kartik Aaryan: गृहनगर ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

साउथ में पैसे मांगने नहीं पड़ते
प्रदीप रावत ने कहा कि अगर मुंबई में किसी अभिनेता को काम के लिए एक दिन में एक लाख रुपये मिल रहे हैं, तो दक्षिण में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि वहां पैसे मांगने भी नहीं पड़ते। पैसे की असमानता के अलावा प्रदीप ने साउथ के निर्देशकों के बारे में भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि साउथ में एक से बढ़कर एक ‘थाला’ निर्देशक हैं। आप उनके पांच फुट पास तक भी नहीं जा सकते। उनके बॉडीगार्ड उन्हें घेरे रहते हैं। मालूम हो कि प्रदीप रावत ने 'लगान', 'गजनी' और 'सरफरोश' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें